Haryana Detects 25,666 New TB Cases

हरियाणा में AI की मदद से 104 दिनों में मिले 25,666 नए टीबी मरीज, 4.73 लाख लोगों की हुई जांच

undefined

Haryana Detects 25,666 New TB Cases

हरियाणा स्वास्थ्य विभाग ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) तकनीक के उपयोग से 100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान (चरण-2) के पहले 104 दिनों में 25,666 नए टीबी मरीजों की पहचान की है। अभियान के दौरान प्रदेशभर में 4,73,197 लोगों की स्क्रीनिंग और जांच की गई।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, 24 मार्च से 5 जुलाई के बीच कुल 3,914 स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए गए, जिनमें 2,854 शिविर उच्च जोखिम वाले क्षेत्रों में लगाए गए। इन शिविरों में 2,25,321 चेस्ट एक्स-रे और करीब 1.25 लाख एनएएटी (NAAT) जांचें की गईं, जिनकी मदद से नए टीबी मरीजों की पहचान संभव हुई।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा ने बताया कि अभियान का उद्देश्य टीबी मरीजों की समय रहते पहचान कर उनका शीघ्र उपचार शुरू करना है, ताकि संक्रमण के प्रसार को प्रभावी ढंग से रोका जा सके। उन्होंने बताया कि विभाग की टीमें गांवों और शहरों में घर-घर जाकर स्क्रीनिंग कर रही हैं, विशेष रूप से उन क्षेत्रों में जहां टीबी का खतरा अधिक है।

टीबी मरीजों के बेहतर उपचार और पोषण सहायता के लिए अब तक 23,962 पोषण किट भी वितरित की जा चुकी हैं।

अभियान में आधुनिक AI तकनीक का व्यापक उपयोग किया जा रहा है। AI-सक्षम हैंडहेल्ड एक्स-रे मशीनों की मदद से दूर-दराज के इलाकों में मौके पर ही जांच की जा रही है, जबकि 'Cough Against TB' मोबाइल ऐप खांसी की आवाज का विश्लेषण कर संभावित टीबी मरीजों की पहचान करने में सहायता कर रहा है।

स्वास्थ्य विभाग ने राज्य के 2,111 गांवों और शहरी वार्डों को उच्च जोखिम वाले क्षेत्र के रूप में चिन्हित किया है, जहां विशेष टीबी स्क्रीनिंग अभियान चलाया जा रहा है।