दुनिया के 'महाप्रभु' जगन्नाथ की रथ यात्रा, 10 फोटोज; खुद भगवान नगर भ्रमण पर निकल रहे, भक्तों का सैलाब उमड़ा, PM ने मांगा आशीर्वाद
Odisha Puri Jagannath Rath Yatra 2026 Devotees Gathered For Darshan
Jagannath Rath Yatra 2026: एक साल का इंतजार खत्म हुआ और आज फिर एक बार वो खास दिन आ गया है, जब ओडिशा के पुरी में इस दुनिया के 'महाप्रभु' जगन्नाथ की विश्व प्रसिद्ध भव्य वार्षिक रथ यात्रा निकाली जा रही है. जिनके चरणों में ये सम्पूर्ण ब्रह्मांड और दुनिया है वे भगवान जगन्नाथ खुद नगर यात्रा पर निकल भक्तों के बीच आ रहे हैं. भगवान जगन्नाथ की इस रथ यात्रा में शामिल होने के लिए देश-दुनिया के तमाम हिस्सों से भारी संख्या में लोग पुरी पहुंचे हुए हैं. इस खास मौके और उत्सव का हिस्सा बनने के लिए हजारों लोगों का जमावड़ा लगा हुआ है. भक्तों का सैलाब नजर आ रहा है.
Watch LIVE: श्री जगन्नाथ धाम पुरी से महाप्रभु श्री जगन्नाथ जी की पवित्र रथयात्रा का लाइव प्रसारण!https://t.co/FScytPbRaE
क्यों निकाली जाती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा?
वैसे तो सभी लोग ही भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा (Jagannath Rath Yatra Kyon Nikali Jati Hai) के बारे में जानकारी रखते ही हैं लेकिन अगर आपको जानकारी नहीं है तो आपको बतादें कि, हर साल आषाढ़ के शुक्ल पक्ष की द्वितीय तिथि को भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा निकलती है. मंदिर के गर्भगृह से निकलकर भगवान जगन्नाथ, बहन देवी सुभद्रा और भाई बलभद्र रथ में सवार होकर नगर यात्रा पर निकलते हैं और इस दौरान वह अपनी मौसी के घर गुंडिचा मंदिर जाते हैं. इस दौरान सबसे आगे बलभद्र का रथ, उनके पीछे बहन सुभद्रा और सबसे पीछे जगन्नाथ का रथ होता है.
मान्यताओं के अनुसार, भगवान जगन्नाथ की बहन ने एक बार नगर देखने की इच्छा जताई थी। तब जगन्नाथ और बलभद्र अपनी लाडली बहन सुभद्रा को रथ पर बैठाकर नगर दिखाने निकल पड़े थे. इस दौरान वे मौसी के घर गुंडिचा भी गए थे. तभी से जगन्नाथ यात्रा निकालने की परंपरा चली आ रही है. मान्यताओं के मुताबिक, मौसी के घर पर भाई-बहन के साथ भगवान जगन्नाथ खूब पकवान खाते हैं और फिर वह बीमार पड़ जाते हैं. मौसी के घर सात दिनों के प्रवास के बाद जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा अपने निवास पर लौट आते हैं.
यह भी पढ़ें-
रथों को खींचती है भक्तों की भीड़
भगवान जगन्नाथ, बहन सुभद्रा और भाई बलभद्र का रथ कोई साधारण नहीं होता है. भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा के तीन रथों का निर्माण हर साल विशिष्ट पेड़ों की लकड़ी से परंपरागत तरीके से किया जाता है. विभिन्न सुंदर कलाकृतियों और रंगीन ढंग से रथ सजाये जाते हैं. तीनों ही रथ बड़े ही अलौकिक और अद्भुत लगते हैं। इतने सुंदर की नजर न हटे। वहीं इन विशाल तीन रथों को भक्तों की भीड़ रस्सी से खींचती है.
रथ यात्रा के महोत्सव की धूम देखते ही बन रही
रथ यात्रा के महोत्सव की धूम देखते ही बन रही है. एक तरफ जहां भक्तों में भारी उत्साह है तो वहीं दूसरी तरफ इस पवित्र यात्रा के लिए पुलिस और प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किए हैं. पुलिस और प्रशासन की टीमें एक दम चौकस हैं और सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद है. रथ यात्रा के लिए काफी संख्या में फोर्स को तैनात किया गया है. वहीं रथ यात्रा को लेकर सुरक्षा एजेंसियां भी अलर्ट मोड में हैं. इसी कड़ी में किसी भी आपदा से निपटने के लिए NDRF को भी तैनात किया गया है.
ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों से नजर
हर साल ही बड़ी धूमधाम से भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा निकाली जाती है. भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा के लिए कई दिनों पहले से ही तैयारियां शुरू हो जाती हैं. रथ यात्रा को लेकर सुरक्षा संबंधी तैयारियों का भी जायजा लिया जाता है. रथ यात्रा के दौरान भीड़ को संभालने और सुरक्षा के लिए भारी फोर्स तैनात रहती है. इस बार भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. चप्पे-चप्पे जवानों की नजर है और किसी भी तरह की अप्रिय आशंका को देखते हुए सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं साथ ही ड्रोन से भी नजर रखी जा रही है.
पीएम मोदी ने मांगा भगवान जगन्नाथ का आशीर्वाद
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट के जरिए जगन्नाथ रथ यात्रा की लोगों को बधाई दी है. पीएम ने कहा, महाप्रभु जगन्नाथ की रथ यात्रा के पावन अवसर पर मेरी कामना है कि उनका आशीर्वाद हम सभी पर सदैव बना रहे। उनकी दिव्य कृपा से सभी देशवासियों के जीवन में नई ऊर्जा का संचार हो. रथ यात्रा के शुभ अवसर पर सभी को शुभकामनाएं। यह भारत की कालजयी आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत की अनूठी अभिव्यक्ति है। रथ यात्रा से जुड़ी परंपराओं ने भारत और दुनिया भर में पीढ़ियों को प्रेरित किया है.''
पीएम मोदी ने आगे लिखा, ''यह विनम्रता, सामूहिक भागीदारी और निस्वार्थ सेवा को दर्शाता है. भगवान जगन्नाथ सभी को अच्छा स्वास्थ्य, सुख और समृद्धि प्रदान करें। वह हमें हमारे सभी प्रयासों के लिए शक्ति प्रदान करें और समाज में एकता की भावना को और मजबूत करें। जय जगन्नाथ!''
महाप्रभु जगन्नाथ की रथ यात्रा के पावन अवसर पर मेरी कामना है कि उनका आशीर्वाद हम सभी पर सदैव बना रहे। उनकी दिव्य कृपा से सभी देशवासियों के जीवन में नई ऊर्जा का संचार हो।
देवदेव जगन्नाथ सुरासुरनमस्कृत।
पुण्यश्लोकाव्ययानन्त परमात्मन्नमोऽस्तु ते॥ pic.twitter.com/QkEmjTPlS3
यहां जगन्नाथ रथ यात्रा की PHOTOS देखें
.jpg)

.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)