आबकारी घोटाला मामला: दिल्ली हाई कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और दुर्गेश पाठक को दिया अंतिम मौका
Excise policy scam case
नई दिल्ली। Excise policy scam case, आबकारी घोटाला मामले में आरोपमुक्त करने के ट्रायल कोर्ट के निर्णय के खिलाफ सीबीआई की अपील याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने पूर्व मुख्य अरविंद केजरीवाल, पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया व आप नेता दुर्गेश पाठक को जवाब दाखिल करने का आखिरी मौका दिया है।
अदालत ने कहा कि रजिस्ट्री से मिली रिपोर्ट के मुताबिक, इन तीनों नेताओं ने अभी तक अपना जवाब दाखिल नहीं किया है। पीठ ने कहा कि इस मामले में आप नेताओं को पहले भी मौका दिया गया है, लेकिन न्याय के हित में उन्हें जवाब दाखिल करने के लिए एक आखिरी मौका दिया जा रहा है। अदालत ने केजरीवाल सहित अन्य को दो सप्ताह के अंदर अपना जवाब दाखिल करने को कहा।