BREAKING
हरिद्वार में बड़ा हादसा टला: डबल डेकर बस में आग, कोटा के 30 यात्री सुरक्षित बचाए गए पंजाब के युवाओं को गुणवत्तापूर्ण तकनीकी और फार्मास्युटिकल शिक्षा प्रदान करने के लिए भगवंत मान सरकार विश्वविद्यालयों को बना रही है भविष्य उन्मुख: हरजोत सिंह बैंस मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा निर्माण मजदूरों के लिए बड़ी राहत का ऐलान; पूरे पंजाब में 10 लाख मजदूरों का मुफ्त पंजीकरण किया जाएगा तरनतारन में सियासी उलटफेर: 'आप' ने खींचे कमेटी बनाने से हाथ, 9 पार्षदों के साथ कांग्रेस ने शुरू की पट्टी नगर कौंसिल पर कब्जे की तैयारी देहरादून में राजकीय पॉलीटेक्निक में छात्रों के विवाद ने खड़ा किया सवाल: क्या वर्दी कानून की रक्षा करती है या उसका दबाव दिखाती है?

कोलकाता पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, पांच वरिष्ठ अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारियां

कोलकाता पुलिस में बड़ा एडमिनिस्ट्रेशन फेरबदल

Major administrative reshuffle in Kolkata Police

कोलकाता। Major administrative reshuffle in Kolkata Police, बंगाल सरकार के गृह विभाग ने कोलकाता पुलिस के उपायुक्त (डीसीपी) स्तर पर पांच अधिकारियों के तबादले और पदोन्नति का आदेश जारी किया है। यह सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।

तन्मय उपाध्याय, राजेश रजक का तबादला और समीर कुमार पांजा, प्रदीप खाड़ा और बिभास कुमार मंडल को पदोन्नति दी गई है।

नई पोस्टिंग के अनुसार तन्मय उपाध्याय को ट्रैफिक विभाग में डीसीपी (टू),राजेश रजक को स्पेशल ब्रांच में डीसीपी (थ्री)के पद पर स्थानांतरित किया गया है।

वहीं तीन अधिकारियों, समीर कुमार पांजा को डीसीपी (थ्री), ट्रैफिक विभाग, प्रदीप खाड़ा को डीसीपी, 7वीं बटालियन कोलकाता आर्म पुलिस(केएपी) और बिभास कुमार मंडल को डीसीपी (चार), ट्रैफिक विभाग में पदोन्नति दी दी गई।