एम डब्ल्यू बी देगा हिमाचल के पत्रकारों को दस-दस लाख रुपये की मुफ्त एक्सीडेंटल पॉलिसी का तोहफा

MWB will gift a free accidental insurance policy

MWB will gift a free accidental insurance policy

वितरण समारोह 9 जून को शिमला में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर होगे मुख्य अतिथि 

Shimla: MWB will gift a free accidental insurance policy, मीडिया वेलबीइंग एसोसिएशन उत्तर भारत की हिमाचल प्रदेश यूनिट द्वारा 9 जून को शिमला में पत्रकार कल्याण, सुरक्षा एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा।एम डबल्यू बी उत्तर भारत के अध्यक्ष चंद्र शेखर धरणी, महासचिव सुरेंद्र मेहता के अनुसार देवभूमि हिमाचल प्रदेश के पत्रकारों को दस-दस लाख रुपये की मुफ्त एक्सीडेंटल पॉलिसी लॉन्चिंग एवं वितरण समारोह 9 जून को होगा। इस समारोह में मुख्यातिथि शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया एडवाइजर नरेश चौहान करेंगे। गेस्ट ऑफ ऑनर मेयर नगर निगम शिमला सुरेंद्र चौहान होंगे जबकि सम्माननीय अतिथि हरीश जनारथा शिमला शहरी विधायक होंगे।

चन्द्र शेखर धरणी ने बताया कि एम डब्ल्यू बी उत्तर भारत के वरिष्ठ उपाध्यक्ष व हिमाचल प्रदेश के प्रभारी संजय भूटानी की पहल पर हिमाचल प्रदेश के पत्रकारों की लिए एम डब्ल्यू बी दस दस लाख की मुफ्त एक्सीडेंटियल पॉलिसी की लांचिंग 9 करवाने जा रही है। हिमाचल प्रदेश के एम डब्ल्यू बी के अध्यक्ष विशाल सूद इस आयोजन के लिए संयोजक बनाए गए है। कार्यक्रम में एम डब्ल्यू बी उत्तर भारत के महासचिव सुरेन्द्र मेहता, कोषाध्यक्ष तरुण कपूर, उपाध्यक्ष पवन चोपड़ा व संगठन मंत्री मेवा सिंह राणा प्रतिनिधित्व करेंगे।