1 साल के बच्चे ने कोबरा को काटा, सांप की मौत; जमीन पर खेलते हुए खिलौना समझकर पकड़ा, बिहार की इस घटना से हर कोई हैरान

Bihar A One Year Old Child Bites Cobra Snake And Killed It

Bihar A One Year Old Child Bites Cobra Snake And Killed It

Bihar Child Bites Snake: कोई बस यह कह भर दे कि यहां सांप है तो वहां से निकलने तक की हिम्मत नहीं हो पाती है। डर ही इतना लगता है। मगर 1 साल का बच्चा सीधे कोबरा सांप को ही पकड़ ले और दांतों से काटकर काम भी तमाम कर दे तो आप क्या सोचेंगे। दरअसल, बिहार के बेतिया से एक ऐसी ही घटना सामने आई है। जहां एक साल के बच्चे ने कोबरा सांप को खेल-खेल में अपने हाथों से पकड़ लिया। इसके बाद बच्चे ने सांप को दांत से कई बार काटा। बच्चे के काटने से कोबरा सांप की तुरंत ही मौत हो गई।

बेतिया की इस घटना से हर कोई हैरान रह गया है। वहीं इस घटना के बाद बच्चे को उसके परिजन आनन-फानन में अस्पताल लेकर पहुंचे थे। बताया जाता है कि, सांप को काटने के बाद बच्चा बेहोश हो गया था। जिससे परिजन घबरा गए। परिजनों ने बच्चे को पहले स्थानीय पीएचसी में भर्ती कराया। लेकिन स्थिति को गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उसे बेतिया गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल (GMCH) रेफर कर दिया। अभी यहां बच्चा अस्पताल में डॉक्टरों की देख-रेख में है। हालांकि, बच्चा खतरे से बाहर और पूरी तरह से स्वस्थ बताया जा रहा है।

डॉक्टरों ने बताया कि बच्चे के शरीर में जहर का कोई लक्षण नहीं मिला है। लेकिन इस घटना ने डॉक्टरों को भी हैरान कर दिया है। वहीं दूसरी तरफ इस घटना के बाद परिजन भी हैरान रह गए हैं। इसके साथ ही बेतिया इलाके समेत पूरे बिहार और पूरे देश में यह पूरी घटना चर्चा का विषय बनी हुई है, जो भी इस घटना को जान रहा, वह इस पर हैरानीजनक तरीके से बात कर रहा है। लोग यकीन नहीं कर पा रहे। जिस बच्चे ने सांप को काटा है, अस्पताल से उसका वीडियो भी सामने आया और उसका नाम गोविंदा कुमार है।

जिंदा सांप चबा गया 3 साल का बच्चा; यह मजाक नहीं, सच है, खेल-खेल में मुंह में रखा, चबाकर नोचने लगा, खुद सलामत है, वो चल बसा

जमीन पर खेलते हुए खिलौना समझकर पकड़ा

गोविंदा की दादी के अनुसार, दोपहर को गोविंदा की मां घर के पीछे लकड़ियाँ तोड़ रही थी। वहीं पास में कुछ दूर पर ही बैठा गोविंदा खेल रहा था। इसी दौरान लकड़ियों के बीच से वहां अचानक गेहुंअन प्रजाति का जहरीला कोबरा सांप निकला। लेकिन किसी और की नजर उस सांप पर नहीं पड़ी। मगर वहीं खेल रहे गोविंदा की नजर किसी तरह उस सांप पर पड़ गई और उसने सांप को खिलौना समझकर उसे पकड़ लिया। इसके बाद उसे मुंह से काटना शुरू कर दिया। जिसमें सांप की वहीं मौत हो गई।

कोबरा के लिए कैसे काल बना एक साल का बच्चा?

लोग हैरान हैं कि बच्चे ने कोबरा सांप को कैसे काट दिया और उसकी मौत भी हो गई। जबकि बच्चा मस्त और स्वस्थ है। कहा जा रहा है कि समय पर इलाज मिल जाने की वजह से गोविंदा की जान फिलहाल बच गई। माना जा रहा है कि बच्चे ने सांप की पीठ या उसके सिर-मुंह को दांतों से घायल किया। इससे सांप की तुरंत मौत हो गई। वहीं बच्चे पर सांप के विष का असर हल्का हुआ, जिससे बच्चा सिर्फ बेहोश ही हुआ। वहीं यह भी माना जा रहा है कि, अगर वो कोबरा जैसा जहरीला सांप ही था तो वो बच्चे को इसलिए नहीं काट पाया क्योंकि बच्चे ने पहले ही उसे दांत से काट दिया होगा।

सांप के डसने पर युवक का अजीब बदला; सांप ने दो बार काटा तो युवक ने उसे तीन बार दांतों से काटा, सांप मर गया, युवक है जिंदा