BREAKING
साड़ी-ब्लाउज और मंगलसूत्र पहने पकड़ा गया बदमाश; पुलिस से बचने के लिए महिला बना, घूंघट के अंदर से इशारा कर चकमा देता रहा ईरान पर इजरायल का बड़ा साइबर अटैक; टीवी पर महिलाओं के वीडियो चलाए गए, जंग के बीच इजरायली टीम ने सैटेलाइट सिग्नल को किया हैक IAS श्रीनिवास अब हरियाणा के नए मुख्य निर्वाचन अधिकारी; पंकज अग्रवाल की जगह लेंगे, अभी ऊर्जा विभाग के सचिव, देखिए ऑर्डर प्रेमी के साथ पत्नी को पकड़ा, पति ने काट दी नाक; मिलने जाते समय चुपके से पीछे-पीछे पहुंचा, हमले में महिला गंभीर रूप से घायल ट्रंप का बयान- मैं पाकिस्तान से प्यार करता; सेना चीफ मुनीर से मिल सम्मानित महसूस कर रहा, PM मोदी और भारत के बारे में ये कहा

25 बार शादी, सभी दूल्हों को लूटकर भागी; इस 'लुटेरी दुल्हन' को अब दबोच पाई पुलिस, इस तरह जाल बिछाया तो फंस गई, पढ़ें खबर

Luteri Dulhan Arrested Who Married 25 Times And Robbed All Grooms

Luteri Dulhan Arrested Who Married 25 Times And Robbed All Grooms

Luteri Dulhan: आज के दौर में लोग कैसे हो गए हैं। जो कुछ भी वो कर रहे हैं। उसे देखकर लगता है कि हमारे समाज और पारिवारिक व्यवस्था का क्या ही होगा। दरअसल, एक ऐसा मामला सामने आया है। जिसे जानकर दिमाग भन्ना गया है। यह मामला एक 'लुटेरी दुल्हन' का है। जिसने करीब 25 बार शादी की और सभी दूल्हों को अपना निशाना बनाया। उन्हें लूटकर फुर्र हो जाती रही। अब यह 'लुटेरी दुल्हन' जब पुलिस के शिकंजे में आई है तो इसके कारनामों की लिस्ट उजगार हुई है।

सुहागरात पर दुल्हन का वर्जिनिटी टेस्ट; युवती को अमानवीय तरीके से किया पीड़ित, गलत तरीके अपनाए, ससुराल वालों पर अब केस दर्ज

भोपाल से गिरफ्तार हुई लुटेरी दुल्हन

बताया जा रहा है कि, करीब 25 दूल्हों को लूटने वाली इस शातिर लुटेरी दुल्हन को भोपाल से गिरफ्तार किया गया है। जिसका नाम अनुराधा बताया जा रहा है। राजस्थान की पुलिस ने इसकी गिरफ्तारी की है। जो कि इसकी तलाश में काफी दिनों से लगी हुई थी।   पुलिस ने इस लुटेरी दुल्हन को पकड़ने के लिए बोगस ग्राहक बनकर जाल बिछाया और जिसके बाद यह शिकंजे में आ गई। राजस्थान पुलिस ने इसके खिलाफ एक ऐसे ही मामले में धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया हुआ था।

इस मामले में पुलिस को शिकायत दी गई थी कि, एक दलाल और महिला ने शादी के नाम पर दो लाख रुपये लिए और उक्त लुटेरी दुल्हन से शादी करवा दी। जहां शादी के कुछ दिन बाद ही वह घर से नगदी, गहने और मोबाइल लेकर भाग गई। अभी गिरफ्तारी के समय इसने भोपाल में एक युवक से दो लाख रुपये लेकर फिर से विवाह किया था। लेकिन इससे पहले यहां से भी भागती और फिर से शादी करती। उससे पहले पुलिस ने इसे दबोच लिया।

Luteri Dulhan

सेक्स के बाद पार्टनर को मारकर खा जाती है वो... वजह जान चौंक जाएंगे आप

25 बार शादी, सभी दूल्हों को लूटकर भागी

बताया जा रहा है कि, यह लुटेरी दुल्हन अब तक करीब 25 पुरुषों से शादी कर चुकी है। यानि इसने 25 दूल्हों को लूटने का काम किया। हर शादी के कुछ दिनों बाद जेवर, नगदी और मोबाइल लेकर फरार हो जाती थी। आरोपी मूल रूप से महाराजगंज (उत्तर प्रदेश) की रहने वाली है और वर्तमान में भोपाल के शिव नगर इलाके में रह रही थी। आरोपी लुटेरी दुल्हन के साथ उसके इसके लूट के धंधे में और भी लोग सक्रिय बताए जाते हैं। शादी के नाम पर लूट करने का यह पूरा का पूरा गिरोह भोपाल से चलाया जा रहा था।

फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी हुई है। गिरोह के लोग फर्जी एजेंट्स के ज़रिये लोगों से संपर्क कर लड़कियों के फोटो दिखाते थे और बाद में 2 से 5 लाख रुपये तक में सौदा तय करके शादी करा देते थे।

'चोली के पीछे क्या है' गाने पर डांस से दूल्हे की शादी टूटी; होने वाले ससुर को पसंद नहीं आया, गुस्से में तोड़ा रिश्ता, दूल्हा समझाता रह गया

सुहागरात पर पत्नी ने पति को दी धमकी; बोली- मुझे छूना भी मत, वरना जहर खा लूंगी, मैं किसी और की अमानत हूं, पुलिस के पास पहुंचा पति

दुल्हन है या कोई डॉन है... VIDEO; जयमाल स्टेज पर ऐसा खतरनाक अंदाज दिखाया, दूल्हा तक सहम गया

ये क्या बात हुई भला?... सुहागरात पर दुल्हन की अजीब डिमांड सुन दूल्हे के उड़े होश, पेचीदा हो गया मामला