India Name Will Be Removed as Bharat Only| 'इंडिया' नहीं, अब सिर्फ 'भारत' कहने-लिखने की आदत डालिए; संविधान से हटाया जा रहा नाम!

'इंडिया' नहीं, अब सिर्फ 'भारत' कहने-लिखने की आदत डालिए; संविधान से हटाया जा रहा नाम! BJP-RSS ने कहा- ये तो होना ही चाहिए

India Name Will Be Removed as Bharat Only

India Name Will Be Removed as Bharat Only

India Name Will Be Removed as Bharat Only: देश से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार, अब अपने देश को सिर्फ 'भारत' (Bharat) के नाम से जाना जाएगा। देश के नाम से 'इंडिया' (India) हटाया जा रहा है. संविधान में जहां भी 'इंडिया' का उल्लेख है। वहां से 'इंडिया' शब्द हटा दिया जाएगा और इसकी जगह सिर्फ 'भारत' लिखा जाएगा। आपको बता दें कि, संविधान के पार्ट-1 में 'इंडिया दैट इज़ भारत' लिखा गया है लेकिन अब यहां से 'इंडिया' लुप्त होने वाला है। इसलिए अब आप 'इंडिया' नहीं, सिर्फ 'भारत' कहने-लिखने की आदत डाल लीजिए।

India Name Will Be Removed as Bharat Only
India Name Will Be Removed as Bharat Only

 

संसद के विशेष सत्र में प्रस्ताव आने की आशंका

मोदी सरकार ने 18 से 22 सितम्बर तक संसद का विशेष सत्र बुलाया है। जिसे लेकर कई तरह की अटकलें लग रहीं हैं. कहा जा रहा है कि, इस सत्र के दौरान मोदी सरकार कुछ तो बड़ा करने वाली है। इसके साथ ही अब यह माना जा रहा है कि, मोदी सरकार 'इंडिया' नाम हटाने को लेकर संसद में प्रस्ताव ला सकती है। वहीं गौर करने वाली बात यह है कि, दिल्ली में आयोजित G-20 के दौरान 9 तारीख को डिनर के लिए राष्ट्रपति की तरफ से भेजे गए इन्विटेशन में इस बार 'प्रेसिडेंट ऑफ़ इंडिया' की जगह 'प्रेसिडेंट ऑफ भारत' लिखा गया है। इसके साथ ही असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने ट्वीट कर कहा- भारत गणराज्य- खुश और गौरवान्वित करने वाला है। हमारी सभ्यता साहसपूर्वक अमृत काल की ओर आगे बढ़ रही है।

President of Bharat
President of Bharat
India Name Will Be Removed as Bharat Only
India Name Will Be Removed as Bharat Only

 

BJP-RSS ने कहा- ये होना चाहिए

RSS प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि, देश को भारत के नाम से ही जाना जाना चाहिए। पूरी दुनिया में हम जहां भी जायें। वहां भारत ही कहें और लिखें। भारत नाम सर्वत्र होना चाहिए। चाहें कोई समझे या न समझे। जिसको समझना होगा वो समझ जाएगा। इसके अलावा यूपी के डिप्टी सीएम ने कहा कि, संविधान से इंडिया शब्द हटाया जा रहा है तो दिक्कत क्या है? भारत वास्तव में हमारी संस्कृति से जुड़ा नाम है। केवल यही नाम होना चाहिए। वहीं भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरूण चुघ ने कहा कि, भारत' बोलने और लिखने पर क्यों दिक्कत हो रही है। पुरातत्व काल में हमारे देश का नाम भारत है और संविधान में भी इसको स्पष्ट किया है। बेवजह और जानबूझकर भ्रम पैदा कर रहे हैं जो दुर्भाग्यपूर्ण है।

बता दें कि, अन्य बीजेपी नेताओं का भी यह कहना है कि भारत एक प्राचीन नाम है। प्राचीन काल से ही देश का नाम भारत था। इंडिया नाम बाद में आया। कहा जा रहा है कि, ऑक्सफोर्ड की डिक्शनरी में इंडिया नाम का अर्थ जाहिल होता है और इसी ऑक्सफोर्ड की डिक्शनरी से इंडिया नाम लिया गया। फिलहाल, इस पूरे मामले को लेकर अब सियासी घमासान तेज हो गया है। विपक्ष के कई नेताओं का कहना है कि, इंडिया ही भारत है और भारत ही इंडिया है तो इसमें बदलाव की क्या जरूरत है?

ट्विटर पर 'Bharat' सुर्खियों में

देश के नाम से इंडिया हटाने और सिर्फ भारत किए जाने का यह मुद्दा अब सोशल मीडिया पर खूब ट्रेंड कर रहा है। खासकर ट्विटर पर #Bharat सुर्खियों में है। छोटी-बड़ी सारी हस्तियां अपने-अपने तरीके से भारत नाम को लेकर ट्वीट कर रहीं हैं। जहां इसी कड़ी में बॉलीवुड के मशहूर एक्टर अमिताभ बच्चन ने भी एक ट्वीट कर डाला है। अमिताभ बच्चन ने ट्वीट करते हुए लिखा- ''भारत माता की जय''...

Amitabh Bachchan on Bharat
Amitabh Bachchan on Bharat