दो दिन तक सूखना लेक पर होने वाले एयर शो को देखते हुए ट्रैफिक को ने की एडवाइजरी जारी

दो दिन तक सूखना लेक पर होने वाले एयर शो को देखते हुए ट्रैफिक को ने की एडवाइजरी जारी

View of the Air Show Scheduled

View of the Air Show Scheduled

27 और 28 मार्च को सुबह 8 बजे से दोपहर एक बजे तक सड़कों पर वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी।

रंजीत शम्मी चंडीगढ़। View of the Air Show Scheduled: बुधवार को यूटी ट्रैफिक पुलिस ने एक एडवाइजरी जारी कर 27 और 28 मार्च को सुबह 8 बजे से दोपहर एक बजे तक होने वाले एयर शो को देखते हुए कुछ सड़कों पर वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। जिसमें उत्तर मार्ग पर ओल्ड बैरिकेड चौक (सेक्टर 1/3/4 चौक) से सरोवर पथ पर हीरा सिंह चौक (सेक्टर 5/6-7/8 चौक) तक।
विज्ञान पथ पर न्यू बैरिकेड चौक (सेक्टर 3/4/9/10) से हीरा सिंह चौक (सेक्टर 5/6/7/8) की ओर।
सेंट कबीर लाइट पॉइंट से चंडीगढ़ गोल्फ क्लब की ओर, विज्ञान पथ पर हीरा सिंह चौक (सेक्टर 5/6/7/8) तक। दर्शकों को सुखना लेक तक पहुंचने की अनुमति तभी मिलेगी, जब वे निर्धारित पिक-अप पॉइंट्स पर पहुंचेंगे और शटल बस सेवा का उपयोग करेंगे। 

इसके अलावा सुबह 08:00 बजे से दोपहर 01:00 बजे तक पैदल चलने वालों की आवाजाही भी प्रतिबंधित रहेगी—उत्तर मार्ग पर ओल्ड बैरिकेड चौक (सेक्टर 1/3/4 चौक) से सरोवर पथ पर हीरा सिंह चौक (5/6-7/8 चौक) तक। ऊपर बताई गई तारीखों पर सुखना लेक पर आम जनता के लिए सभी तरह की मनोरंजन गतिविधियां भी बंद रहेंगी।इसके अलावा, 27 और 28 मार्च, 2026 को होने वाले इस एयर शो को देखते हुए, कुछ सड़कों पर यातायात को प्रतिबंधित या डायवर्ट किया जा सकता है। जिन लोगों को मेडिकल सहायता की ज़रूरत है।उनके लिए,साथ ही आपातकालीन वाहनों और शव वाहनों की आवाजाही में सुविधा दी जाएगी।

नंबर पिक-अप पॉइंट्स।

1 रेलवे कॉलोनी ग्राउंड, मनीमाजरा

2 दशहरा ग्राउंड,सामने  हाउसिंग बोर्ड, मनीमाजरा

3 परेड ग्राउंड और खुला मैदान (होटल शिवालिक व्यू के पास), सेक्टर 17

4 रैली ग्राउंड,सेक्टर-25, चंडीगढ़

5 मेला ग्राउंड (शाम मॉल के सामने),सेक्टर-34

6 पार्किंग क्षेत्र (उप्पल सोसाइटी के सामने),कला ग्राम के विपरीत, मनीमाजरा

7 पार्किंग (ललित होटल और डीटी मॉल के पास), आईटी पार्क।