"अलीगढ़ में करणी सेना ने यूजीसी बिल पर चेतावनी दी, जिन्ना की तस्वीर को लेकर उठाए सवाल"

"अलीगढ़ में करणी सेना ने यूजीसी बिल पर चेतावनी दी, जिन्ना की तस्वीर को लेकर उठाए सवाल"

In Aligarh

In Aligarh, the Karni Sena issued a warning regarding the UGC Bill

"करणी सेना ने यूजीसी बिल पर चेतावनी दी, जिन्ना की तस्वीर को लेकर उठाए सवाल

अलीगढ़। In Aligarh, the Karni Sena issued a warning regarding the UGC Bill, करणी सेना के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष सूरजपाल सिंह अम्मू ने कहा है कि हमें अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी से आपत्ति नहीं है, लेकिन जिन्ना की तस्वीर की आपत्ती है। जिन्ना अब नहीं है तो तस्वीर क्यों? कहा, गुड़गांव का नाम गुरुग्राम हो सकता है तो अलीगढ़ का हरिगढ़ क्यों नहीं। सवाल किया क्या विधायकों को हरवा दें ? बोल, अच्छा सांसद और विधायकों की सूची तैयार करो।

मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री को चिट्ठी लिखो। वे रविवार को हिन्दू नववर्ष के अवसर पर करणी सेना टीम की ओर से कल्याण सिंह हैबिटेट सेंटर में आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। केंद्र व प्रदेश सरकार को यूजीसी बिल को लेकर चेतावनी दी। कहा कि अगर यह बिल वापस नहीं लिया गया तो करणी सेना सड़क पर उतरकर आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी।

हिंदू नववर्ष पर करणी सेना की ओर से हैबिटेट सेंटर में कार्यक्रम का आयोजन

करणी सेना के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष सूरजपाल सिंह अम्मू ने कहा कि उनका संगठन सर्वसमाज का संठन है। गोरक्षा के नाम पर वसूली नहीं चलेगी। ऐसे लोगों की कोई जगह नहीं है। सूरजपाल अम्मू ने कहा कि करणी सेना केवल क्षत्रियों का नहीं बल्कि सभी 36 बिरादरियों का संगठन है। यह समाज में एकता, शिक्षा व जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि संगठन अनुशासन व शिक्षित नेतृत्व के साथ आगे बढ़ रहा है और बिना चंदे के आपसी सहयोग से कार्य करता है।

यूजीसी बिल वापस न हुआ तो सड़क पर उतरेगी करणी सेना

इससे पहले कार्यकर्ताओं ने सूरजपाल अम्मू ने जोरदार स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने फूलमाला पहनाकर व तिलक लगाकर अभिनंदन किया। दीप प्रज्ज्वलन के बाद नन्हीं बच्चियों ने गणेश वंदना प्रस्तुत कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्ष अभिनव सिंह ने भी संगठन को मजबूत करने व समाज को जागरूक करने का आह्वान किया। उन्होंने समाज के मुद्दों पर खुलकर सामने आने की बात कही।

ये रहे मौजूद

कार्यक्रम में शामिल होने आए अन्य राष्ट्रीय व प्रदेश स्तर के पदाधिकारी ने भी अपने संबोधन से कार्यकर्ताओं में जोश भरा। इस मौके पर युवा शक्ति राष्ट्रीय अध्यक्ष नील देव सिंह, राष्ट्रीय महामंत्री संदीप सिंघल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विवेक सिंह, संगठन महामंत्री राखी गर्ग, मुकेश रावल, मोहित अग्रवाल, दीपक बामल, विदुषी सिंह, सौम्या मिश्रा, मुकेश बिहारी, अमन, प्रवेश सिंह, राहुल राणा, तरुण राघव समेत अन्य मौजूद रहे।