हरियाणा की कानून-व्यवस्था सुधारने में पुलिस का अहम योगदान

हरियाणा की कानून-व्यवस्था सुधारने में पुलिस का अहम योगदान

हरियाणा की कानून-व्यवस्था सुधारने में पुलिस का अहम योगदान

हरियाणा की कानून-व्यवस्था सुधारने में पुलिस का अहम योगदान

राज्यपाल ने 92 कर्मचारियों को सेवा पदक से किया सम्मानित

चंडीगढ़, 26 अप्रैल। हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने कहा है कि प्रदेश में कानून व्यवस्था को सुधारने में हरियाणा पुलिस ने बड़े साहस और शौर्य के साथ कार्य किया है, जिसके फलस्वरूप आज राज्य के 92 पुलिस कर्मियों को विशिष्ट सेवाओं के लिए पुलिस पदकों से सम्मानित किया गया। इसके लिए वह बधाई के पात्र हैं।
राज्यपाल मंगलवार को पंचकूला में हरियाणा पुलिस द्वारा आयोजित अलंकरण समारोह के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि गत 4 वर्षों के दौरान उत्कृष्ट सेवा प्रदान करने वाले पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को यह मेडल दिए गए। इसके तहत विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक तथा सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक प्रदान किए गए।
दत्तात्रेय ने कहा कि पुलिस हमेशा विषम परिस्थितियों में काम करते हुए लोगों को सुरक्षा प्रदान करने का कार्य करती है। पुलिस अपनी सेवा, सुरक्षा और सहयोग के स्लोगन को पूरा करने के लिए दिन-रात मेहनत करती है ताकि लोगों को समय पर पुलिस सहायता मिल सके। उन्होंने कहा कि मेडल प्राप्त करने वालों में महिलाओं की भागीदारी भी अच्छी रही है। यह हरियाणा की लड़कियों और महिलाओं के लिए गर्व का विषय है कि वे भी प्रदेश की उन्नति में अपना पूरा सहयोग कर रही हैै।