नवान्न सचिवालय की तस्वीर बनी चर्चा का केंद्र, बंगाल की राजनीति में बदलाव के संकेत

नवान्न सचिवालय की तस्वीर बनी चर्चा का केंद्र, बंगाल की राजनीति में बदलाव के संकेत

Image of the Nabanna Secretariat Becomes the Center of Discussion

Image of the Nabanna Secretariat Becomes the Center of Discussion

कोलकाता। Image of the Nabanna Secretariat Becomes the Center of Discussion, नवान्न राज्य सचिवालय में मुख्यमंत्री के दफ्तर से आई यह एक तस्वीर केवल एक बैठक का दृश्य नहीं है, बल्कि बंगाल की सत्ता की बदलती तस्वीर का एक सशक्त प्रतीक है।

तस्वीर में केंद्रीय भूमिका में मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी हैं, जो अपनी मुख्य कुर्सी पर भगवा रंग के तौलिए लगी कुर्सी पर  बैठे हैं. उनके सामने, राज्य प्रशासन और पुलिस के शीर्ष अधिकारी, जिनमें एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और अन्य नौकरशाह शामिल हैं, अपनी कुर्सी के पीछे की ओर झुके हुए और मुख्यमंत्री की बात सुनते हुए दिखाई दे रहे हैं।

क्या है भगवा तौलिए का संदेश?

आमतौर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भगवा रंग वाले कुर्सी पर बैठा करते हैं। नवान्न के इस दृश्य का पहला निहितार्थ सीधे मुख्यमंत्री के राजनीतिक और वैचारिक जुड़ाव की पुष्टि करता है।

नवान्न, जो राज्य प्रशासन का प्रतीक है, में मुख्यमंत्री की कुर्सी पर भगवा तौलिया एक शक्तिशाली संदेश देता है। यह तस्वीर बंगाल की राजनीति में एक नए युग की शुरुआत का संकेत देती है।