डग्गेमार बस सीज, 3 वाहन बिना फिटनेस संचालन में सीज, एम्बुलेन्स का किया चालान
BREAKING
'पाकिस्तान से अब सिर्फ PoK पर बात होगी...' कारगिल विजय दिवस पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पड़ोसी मुल्क को दे डाली चेतावनी चंडीगढ़ में AAP को बड़ा झटका; अब एक और पार्षद ने थाम लिया कांग्रेस का दामन, पार्टी ने नेता प्रतिपक्ष के पद पर ठोका दावा यमुनानगर में नशे के खिलाफ दौड़ा जनसैलाब, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मैराथन को दिखाई हरी झंडी पलवल में मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान लगभग पूरा, 85.97% मतदाताओं ने जमा किए फॉर्म; 31 जुलाई से शुरू होगी दावा-आपत्ति प्रक्रिया मोगा में 120 बेड के अत्याधुनिक कैपिटल अस्पताल का उद्घाटन, मुख्यमंत्री भगवंत मान बोले- अब मालवा को मिलेगा घर के पास बेहतर इलाज

डग्गेमार बस सीज, 3 वाहन बिना फिटनेस संचालन में सीज, एम्बुलेन्स का किया चालान

Illegal bus seized

Illegal bus seized

Illegal bus seized: आज दिनांक 20.03.2025 को जिलाधिकारी फर्रूखाबाद श्री आशुतोष कुमार द्विवेदी के निर्देशन में एआरटीओ प्रवर्तन सुभाष राजपूत ने एआरएम रोडवेज राजेश सिंह के साथ चेकिंग अभियान चलाते हुये स्लीपर बसों को चेक किया गया तथा एक स्लीपर बस कोे कमियां पाये जाने पर रोडवेज बस अड्डे पर सीज किया गया। एआरटीओ प्रवर्तन सुभाष राजपूत द्वारा बस को सीज करते हुये रू0 60हजार जुर्माना लगाया गया।

            एआरटीओ प्रवर्तन सुभाष राजपूत द्वारा बिना टैक्स जमा किये संचालित 03 माल वाहनों को एआरटीओ कार्यालय में सीज कर दिया गया। इसके अतिरिक्त 02 माल वाहनों को बिना फिटनेेस वाहन चलाने के अभियोग में सीज कर दिया गया। एक ओवरलोड माल वाहन को एआरटीओ प्रवर्तन सुभाष राजपूत द्वारा सीज करते हुये रू0 27000/- का जुर्माना लगाया गया। एक एम्बुलेन्स को भी प्रपत्रों में कमी पाने पर चालान किया गया। इस प्रकार इन सभी वाहनों पर रू0 1.61 लाख जुर्माना आरोपित किया गया।