Iceberg fell in Bhingi Nala, Shukto route bus stuck across the nala, MLA's visit canceled
BREAKING
हरियाणा में HCS अधिकारियों को नई जिम्मेदारी; किस अफसर को अब क्या चार्ज मिला, यहां एक नजर में देख लीजिए पूरी लिस्ट चमत्कार! मौत बस छूकर निकल गई; कलेजा कंपा देगा केरल का यह भयानक वीडियो, कुछ फासले से ट्रक के नीचे कुचलने से बची युवती पाकिस्तान अपना 'सेना मुख्यालय' रावलपिंडी से हटा रहा; भारत की एयर स्ट्राइक का सदमा, यहां नूर खान एयरबेस को भारतीय मिसाइल ने उड़ाया केंद्र सरकार का बहुत बड़ा फेरबदल; 40 IAS और 26 IPS अफसर बदले, चंडीगढ़ आए 3 नए अफसर, जानिए किसका हुआ तबादला? धिक्कार है ऐसी औलाद पर; चांदी के कड़ों के लिए मां की चिता पर लेट गया बेटा, शव लिए खड़े रहे लोग, बोला- नहीं होने दूंगा अंतिम संस्कार

भिंगी नाला में गिरा हिमखंड, नाले के पार फंसी शुकटो रूट की बस, विधायक का दौरा हुआ रद्द

Iceberg fell in Bhingi Nala, Shukto route bus stuck across the nala, MLA's visit canceled

Iceberg fell in Bhingi Nala, Shukto route bus stuck across the nala, MLA's visit canceled

उदयपुर (लाहौल-स्पीति):उपमंडल उदयपुर की मयाड़ घाटी के भिंगी नाला में शुक्रवार देर रात्रि विशालकाय हिमखंड गिरने से यातायात बाधित हो गया। इससे शुक्रवार को दोपहर बाद उदयपुर से शुकटो रूट पर गई एचआरटीसी की एक बस भिंगी नाला के दूसरी तरफ फंस गई है। नाले में भारी हिमखंड गिरने से लाहौल-स्पीति के विधायक रवि ठाकुर का तिंगरेट पंचायत का दौरा भी रद्द हो गया है। हालांकि, विधायक रवि ठाकुर ने शनिवार को भिंगी नाला से पीछे चिमरेट पंचायत के कुछ गांवों का दौरा किया, लेकिन आगे नहीं जा सके।

उन्हें मयाड़ घाटी के अन्य गांवों का दौरा रद्द करना पड़ा। विधायक ने लोनिवि को निर्देश दिए हैं कि जल्द ही मयाड़ घाटी की सड़क पर यातायात बहाल किया जाए। लोनिवि ने भिंगी नाला में सड़क पर गिरे हिमखंड को हटाने के लिए एक जेसीबी और एक बुलडोजर तैनात कर दिए हैं। लाहौल घाटी में शुक्रवार शाम से निचले क्षेत्रों में झमाझम बारिश और पहाड़ों में बर्फबारी होने से बारिश, बर्फबारी से मयाड़ घाटी के भिंगी नाला में हिमखंड गिर गया और मयाड़ घाटी का यातायात बंद हो गया। जरूरी कामकाज को देखते हुए लोग भिंगी नाला में गिरे हिमखंड को पैदल ही आर-पार कर रहे हैं।

लोनिवि चिनाव मंडल उदयपुर के अधिशाषी अभियंता बीसी नेगी ने बताया कि भिंगी नाला में एक विशालकाय हिमखंड सड़क पर आ गिरा है। सड़क बहाल करने के लिए एक जेसीबी और एक डोजर लगा दिए हैं। नेगी ने सोमवार तक सड़क यातायात के लिए बहाल करने का दावा किया है। एचआरटीसी केलांग डिपो के आरएम अंशित शर्मा ने बताया कि मयाड़ घाटी के भिंगी नाला में हिमखंड गिरने से उदयपुर से शुकटो रूट की बस फंस गई है।