Traffic will be affected for 45 days: 45 दिन ट्रैफिक प्रभावित रहेगा:, जाम की आशंका, एडवाइजरी हुई जारी देखें
BREAKING
शैक्षिक उत्कृष्टता समारोहः संत निरंकारी शैक्षणिक संस्थानों द्वारा गौरवशाली उपलब्धियों का भव्य उत्सव आयोजित  CM नायब सैनी की डॉक्टरों से अपील; कहा- जनता को दिक्कत हो रही, डॉक्टर अपनी हड़ताल वापस लें, 4 में से 3 मांगे सरकार ने मानी हाईवे पर चलती कार के ऊपर गिरा प्लेन; क्रैश लैंडिंग का वीडियो दुनियाभर में वायरल, देखिए फ्लोरिडा में कैसे हुआ भयावह हादसा चंडीगढ़ में भीषण सड़क हादसा; 2 दोस्तों की बाइक रोड पर खड़ी गाड़ी से टकराई, 1 की दर्दनाक मौत, दूसरा गंभीर, घर जा रहे थे दोनों ठंड की ठिठुरन में ज़रूरतमंदों को राहत; निधि स्ट्रेंथ हेल्थ एंड एजुकेशन फ़ाउंडेशन ने विंटर किट बांटे, हज़ार से अधिक लोगों तक पहुंचाई मदद

45 दिन ट्रैफिक प्रभावित रहेगा:, जाम की आशंका, एडवाइजरी हुई जारी देखें

undefined

Traffic will be affected for 45 days:

Traffic will be affected for 45 days:  दिल्ली की न्यू रोहतक रोड पर अगले 45 दिनों तक यात्रियों को ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ सकता है। दिल्ली जल बोर्ड ने आनंद पर्वत इलाके में कमल टी प्वाइंट से जाखिरा फ्लाईओवर तक पंजाबी बाग की ओर ड्रेनेज मेंटेनेंस और अपग्रेडेशन का काम शुरू किया है। इस कार्य के कारण सड़क की दो लेन प्रभावित रहेंगी। यह काम 9 नवंबर से शुरू होकर लगभग 45 दिनों तक चलेगा, जो प्रतिदिन सुबह 11 बजे से रात 9 बजे तक जारी रहेगा।

ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, इस अवधि में न्यू रोहतक रोड पर वाहनों का दबाव काफी बढ़ जाएगा, जिससे लगातार जाम की स्थिति बनी रहने की आशंका है। दिल्ली जल बोर्ड द्वारा किए जा रहे इस ड्रेनेज मेंटेनेंस और अपग्रेडेशन कार्य के कारण लोगों को सलाह दी गई है कि वे इस मार्ग से बचें और वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करें।

पुलिस ने बताया कि जल बोर्ड के काम के चलते इस हिस्से में ट्रैफिक की गति धीमी रहेगी, खासकर पीक आवर्स में भारी जाम लग सकता है। जो वाहन चालक न्यू रोहतक रोड का उपयोग कर पंजाबी बाग या पश्चिमी दिल्ली जाना चाहते हैं, वे कमल टी प्वाइंट से दाहिनी ओर मुड़कर वीर बंदा बैरागी मार्ग के रास्ते सराय रोहिल्ला होते हुए अपने गंतव्य तक पहुंच सकते हैं। यह वैकल्पिक मार्ग मुख्य सड़क पर दबाव कम करने में मदद करेगा।

पुलिस अधिकारियों ने यह भी बताया कि मौके पर ट्रैफिक स्टाफ तैनात किया गया है ताकि यातायात को सुचारु रखा जा सके। लोगों से अपील की गई है कि वे अनावश्यक यात्रा से बचें और यदि यात्रा आवश्यक हो तो पर्याप्त समय लेकर घर से निकलें, ताकि देरी और जाम से बचा जा सके।