आईएएस तरुण कपूर बने पीएमओ एडवाइजर

Tarune

शिमला। IAS Tarun Kapoor : हिमाचल प्रदेश के लिए गौरव की बात है की सेवानिवृत्ति के बाद भी 1987 बैच के आईएएस अधिकारी तरुण कपूर को केंद्र सरकार ने बहुत बड़ी जिम्मेदारी से नवाजा है। केंद्र सरकार ने उन्हे पीएमओ कार्यालय में प्रधानमंत्री का नया सलाहकार नियुक्त किया है।
 

वह अपने इस नए पद पर जॉइनिंग देने के बाद दो साल तक बने रहेंगे। केंद्रीय कार्मिक विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। उनकी नियुक्ति पूरी टर्म एंड कंडीशन्स के साथ हुई है। तरुण कपूर 30 नवंबर 2021 को केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्रालय में सचिव पद से रिटायर हुए हैं। 5 महीने के बाद ही केंद्र सरकार ने उन्हें प्रधानमंत्री का सलाहकार नियुक्त करके प्रदेश का मान बढ़ाया है।
 

हिमाचल प्रदेश के मूल निवासी तरुण कपूर देश के काबिल अफसरों में से एक हैं। केंद्र में प्रतिनियुक्ति पर रहे तरुण कपूर कई अहम पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके है। प्रदेश में भी वह पीडब्लयूडी, एक्साइज, पॉवर जैसे कई महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी बखूबी निभा चुके हैं। उनकी काबिलियत के चलते ही तरुण कपूर दो बार प्रतिनियुक्ति पर दिल्ली में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं।