IAS अभिजीत विजय चौधरी को चंडीगढ़ DC का चार्ज; प्रदीप कुमार को नगर निगम कमिश्नर की जिम्मेदारी, यहां देखिए आदेश
IAS Abhijit Vijay Chaudhary Gets Additional Charge of DC Chandigarh
Chandigarh Administration: चंडीगढ़ प्रशासन ने शहर में कार्यरत 2 आईएएस अफसरों की जिम्मेदारी बढ़ाई है। दोनों आईएएस अफसरों को उनके वर्तमान कार्यभार के अलावा अस्थाई तौर से अतिरिक्त चार्ज संभालेंगे होंगे। चीफ सेक्रेटरी राजेश प्रसाद की ओर से जारी आदेश में बताया गया है, IAS निशांत कुमार यादव (डिप्टी कमिश्नर) और IAS अमित कुमार (नगर निगम कमिश्नर) के 21 फरवरी से 25 फरवरी तक ऑफिशियल टूर पर रहने के चलते, उनके पास मौजूद सभी चार्ज तब तक के लिए IAS अभिजीत विजय चौधरी और आईएएस प्रदीप कुमार अपने वर्तमान कार्यभार के अलावा अतिरिक्त तौर से देखेंगे।
IAS अभिजीत विजय चौधरी को चंडीगढ़ DC का चार्ज
IAS निशांत कुमार यादव (डिप्टी कमिश्नर) के सभी चार्ज अस्थाई तौर से IAS अभिजीत विजय चौधरी को सौंप दिये गए हैं। चौधरी के पास चंडीगढ़ डिप्टी कमिश्नर और डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट, एस्टेट ऑफिसर, प्रेसिडेंट (ज़िला सैनिक वेलफेयर बोर्ड), सिविल डिफेंस कंट्रोलर, वक्फ बोर्ड चेयरमैन, लेबर कमिश्नर, इंडस्ट्रीज सचिव, एक्साइज टैक्सेशन कमिश्नर और सहकारिता सचिव की अतिरिक्त ज़िम्मेदारी रहेगी।
प्रदीप कुमार को नगर निगम कमिश्नर की जिम्मेदारी
इसी तरह IAS अमित कुमार (नगर निगम कमिश्नर) के सभी चार्ज अस्थाई तौर से IAS प्रदीप कुमार को सौंपे गए हैं। प्रदीप कुमार नगर निगम कमिश्नर के साथ-साथ चंडीगढ़ स्मार्ट सिटी लिमिटेड के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर और स्मार्ट सिटी के नोडल ऑफिसर और इसके अलावा रुरल डेवलपमेंट एंड पंचायत सचिव कर कार्यभार संभालेंगे। प्रदीप कुमार अभी नगर निगम के स्पेशल कमिश्नर के पद पर कार्यरत हैं।
.jpg)