पंचुकला में कांग्रेस को लगा झटका, ग्राम सरपंच सहित सैकड़ों समर्थकों ने थामा भाजपा का दामन

पंचुकला में कांग्रेस को लगा झटका, ग्राम सरपंच सहित सैकड़ों समर्थकों ने थामा भाजपा का दामन

Hundreds of Congress Supporters joined BJP

Hundreds of Congress Supporters joined BJP

पंचकूला, 11 नवंबर। Hundreds of Congress Supporters joined BJP: हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा कि शहीदों की शहादत सर्वोपरि है, जिसे कभी नहीं भुलाया जा सकता। हम देश के वीर सैनिकों की बदौलत ही आज खुली हवा में सांस ले पा रहे हैं। ये बातें श्री गुप्ता ने रविवार को बरवाला ग्राम पंचायत में बनें सामुदायिक केंद्र का नाम शहीद राजपाल के नाम पर रखे जाने के कार्यक्रम में कही।विधानसभा अध्यक्ष ने नौशेरा बॉर्डर पर देश की रक्षा करते शहीद हुए राजपाल को नमन करते हुए सामुदायिक केंद्र का नामकरण शहीद राजपाल के नाम से किया। इस मौके पर उन्होंने शहीद की पत्नी संतोष देवी को शाल ओढ़ाकर सम्मानित भी किया। 

कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, ग्राम सरपंच ओम् सिंह राणा सहित उनके सैकड़ों समर्थकों ने विधानसभा अध्यक्ष और जिलाध्यक्ष की उपस्थिति में थामा भाजपा का दामन

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता और जिलाध्यक्ष दीपक शर्मा की उपस्थिति में बरवाला के सरपंच ओम् सिंह राणा ने अपने सैकड़ों समर्थकों सहित भाजपा का दामन थामा और भाजपा के साथ चलने का संकल्प लिया। सरपंच ओम् सिंह राणा ने कहा श्री ज्ञानचंद गुप्ता जी के द्वारा क्षेत्र में हुए लगभग 25 करोड़ के विकास  कार्यों से प्रभावित हो उन्होंने अपने समर्थकों सहित भाजपा ज्वाइन की है। उन्होंने कहा हम सब पूरी निष्ठा से पार्टी के साथ हैं और चुनाव में भाजपा को वोट देने और दिलाने का संकल्प लेते हैं। इस मौके पर विधान सभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने सभी को विश्वास दिलाया कि भाजपा में आस्था जताने वाले हर व्यक्ति को पार्टी में पूरा मान-सम्मान दिया जाएगा।सामुदायिक भवन के नामकरण के बाद विधानसभा अध्यक्ष ने सरपंच ओम् सिंह राणा व अन्य गणमान्य लोगों को भाजपा का पटका पहनाकर उनका पार्टी में शामिल होने पर स्वागत किया। पार्टी की रीति नीति बताते हुए श्री गुप्ता ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है। कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ है। भाजपा मेहनत के दम पर कार्यकर्ता शीर्ष पदों तक पहुंच सकते हैं। उन्होंने पार्टी में शामिल हुए सभी नए साथियों से कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि आप सभी कार्यकर्ता मेहनत से पार्टी का विस्तार करते हुए मोदी और मनोहर सरकार की उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएंगे। पार्टी में शामिल हुए सभी कार्यकर्ताओं ने ज्ञानचंद गुप्ता को भरोसा दिलाते हुए कहा कि संगठन के मूलमंत्र पर चलते हुए जनसेवा का कार्य करेंगे और लोकसभा चुनाव में दस की दस सीटों को प्रचंड बहुमत से जीताने में पूरा सहयोग करेंगे। इन सभी को विधिवत रूप से भाजपा में शामिल करने के अवसर पर मंडल प्रभारी एवं जिला उपाध्यक्ष हरेंद्र मलिक, मंडल अध्यक्ष गौतम राणा, जिला सचिव संजीव चौधरी, जिला कोषाध्यक्ष सुशील सिंगला, SC मोर्चा जिलाध्यक्ष अमरीक सिंह, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष कविता चौधरी भी उपस्थित रही।

यह पढ़ें:

सोनीपत में नवनियुक्त कार्मिकों को रोजगार मेले में सौंपेंगें नियुक्ति पत्र

सुपरिंटेंडेंट और CA को पकड़वाने वाले शिकायतकर्ताओं को मिली जान से मारने, शख्स ने मांगे 2 करोड़ रूपए

हरियाणा से पंजाब की यात्रा से करेंगे परहेज: किसान संगठनों के दिल्ली कूच पर,पुलिस ने जारी की ट्रैफिक़ एडवाइजऱी