HSVP decides to do e-auction

एचएसवीपी का साल 2023 के पहले सप्ताह में ही ई-ऑक्शन करने का फैसला

HSVP decides to do e-auction

HSVP decides to do e-auction

HSVP decides to do e-auction- पंचकूला (आदित्य शर्मा)। प्रदेश की मनोहर सरकार पंचकूला (Panchkula) के विकास को गति देते हुए घग्गर पार के बाशिंदों को नए साल 2023 का तोहफा देने जा रही है। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (Haryana Urban Development Authority) द्वारा नए साल 2023 के पहले सप्ताह में ही ई-ऑक्शन (E-Auction) करने का फैसला किया गया है जिसमें घरेलू एवं व्यवसायिक संस्थानों की नीलामी होगी। दिलचस्प बात यह है कि एचएसवीपी द्वारा नए साल के पहले सप्ताह में सेक्टर 28 में 51 घरेलू और शहर के विभिन्न सेक्टरों में 74 व्यवसायिक संस्थानों की नीलामी करने का फैसला किया गया है।

एचएसवीपी (HSVP) द्वारा ई ऑक्शन के जरिए 1 जनवरी को 6 मरले, 8 मरले, 10 व 14 मरले के प्लाटों की ई ऑक्शन (E-Auction) के साथ नीलामी प्रक्रिया शुरू होगी। एचएसवीपी (HSVP)  ने सेक्टर 28 में 6 मरले के 3 और 8 मरले के 10 प्लाटों की ई ऑक्शन की जाएगी। 6 मरले की रिजर्व प्राइज 9605500 रूपए और 480300 अग्रिम राशि निर्धारित की है। जबकि 8 मरले 8 प्लाटों की 14544300 और 727300 रूपए और 2 प्लाटों की 719300 अग्रिम राशि तय की है। इसी तरह 10 मरले के 33 प्लाटों को नीलाम करने की भी योजना है। एचएसवीपी ने सेक्टर 28 स्थित 10 मरले के प्लॉट की रिवर्ज प्राइज 16051700 और 802600 अग्रिम राशि देनी होगी। इसी तरह 220 स्क्वेयर फुट एरिया का 10 मरले का प्लाट रिजर्व प्राइज 15360500 रूपए है और अग्रिम राशि 768100 रूपए अग्रिम राशि ली जाएगी। 10 मरले के 209 स्क्वेयर मीटर के प्लाट की रिजर्व प्राइज 16051700 रूपए और 802600 रूपए अग्रिम राशि निर्धारित की है। 212 स्क्वायर  मीटर   के 10 मरले के प्लॉट की कीमत एचएसवीपी ने 14822900 है जिसकी अग्रिम राशि 741200 रूपए निर्धारित की है। इसी सेक्टर में 10 मरले के अलग अलग प्लाटों की अधिकतम राशि 16727600 रूपए रखी है।

HSVP decides to do e-auction- 14 मरले के 3 प्लाट भी होंगे सेल

सेक्टर 28 में एचएसवीपी (HSVP)  द्वारा नीलामी में 3 प्लाट 14 मरले के शामिल किए हैं। 307. 50 स्क्वायर मीटर के 14 मरले प्लॉट की कीमत एचएसवीपी (HSVP)  ने 21873300 तय की है जिसे खरीदने के लिए 1093700 रूपए अग्रिम राशि भरनी होगी। इसी प्रकार 14 मरले का 308.75  स्क्वायर मीटर का प्लाट 24158400 और अग्रिम राशि 1208000 रूपए व 300 स्क्वायर मीटर के प्लाट की राशि 21339800 रूपए और अग्रिम राशि 1067000 रूपए तय की है।

HSVP decides to do e-auction- 74 बूथ सिंगल, डबल की होगी ई-नीलामी

हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (Haryana Urban Development Authority) घग्गर पार सेक्टरों सेक्टर 10 में 2 कामर्शियल प्लाटों की सेल करने जा रहा है। एक बूथ के प्लाट की कीमत 19641500 और अग्रिम राशि 982100 देनी होगी। सेक्टर 25 में बेसमेंट के साथ डीएसएस 2,000 स्क्वायर मीटर का रिजर्व प्राइज 26909200 रूपए और अग्रिम राशि 1345500 रूपए निर्धारित की गई है। पहली मंजिल की स्टोरेज के साथ बूथ की रिजर्व प्राइज 12293000 और अग्रिम राशि 614700 जमा करनी होगी। इसी तरह सेक्टर में 31 और सेक्टर 26 में 32 बूथ सेल किए जाएंगे। इन प्लाटों की जानकारी एचएसवीपी की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

 

यह भी पढ़ें:

यह भी पढ़ें: