यात्रा पर जा रहे हैं तो जरा रुकें; आज 300 ट्रेनें हैं रद्द, लेट और री-शेड्यूल ट्रेनों की ये रही लिस्ट, यहां आसानी से चेक करें अपनी ट्रेन

How To Check Canceled Train Status
How To Check Canceled Train Status: देश के लोगों के लिए ट्रेन सरल और सस्ता साधन है| यही कारण है कि देश की अधिकाधिक आबादी अपनी मंजिल तक पहुंचने के लिए ट्रेनों में सफर करती है| लेकिन कई बार ट्रेनें लोगों की परेशानी भी बढ़ा देती हैं| दरअसल, कभी-कभी कुछ कारणों से ट्रेनों को अचानक या तो रद्द करना पड़ता है या उन्हें रोक दिया जाता है या उनका समय बदल दिया जाता है| ऐसे में जब यात्रा के लिए निकले लोगों को इसकी जानकारी नहीं होती तो उनकी यात्रा और समय दोनों की खराबी होती है| वह समय से अपनी मंजिल तक नहीं पहुंच पाते|
आज करीब 300 ट्रेनें हैं रद्द
इसीलिए हम आपको आज रद्द हुईं ट्रेनों की जानकारी दे रहे हैं| ताकि आप अपनी यात्रा को लेकर परेशान न हो| दरअसल, भारतीय रेलवे ने कोहरे के चलते आज 294 ट्रेनों को पूरी तरह से रद्द किया है और कुछ ट्रेनों को आंशिक तौर पर रद्द और री-शेड्यूल किया गया है| वहीं कई ट्रेनें देरी से भी चल रही हैं| ऐसे में जो भी यात्री आज ट्रेन से यात्रा करने वाले हैं, वह रद्द हुई ट्रेनों की लिस्ट को जरूर चेक कर लें।
यहां आसानी से चेक करें अपनी ट्रेन
बतादें कि, ट्रेनों की जानकारी के लिए सबसे पहले आपको रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट enquiry.indianrail.gov.in/mntes/ पर जाना होगा| इसके बाद यहां आपको ऊपर की तरफ Exceptional Trains का ऑप्शन मिलेगा| यहां क्लिक करने पर आपको रद्द, री-शेडयूल और डायवर्ट ट्रेनों का ऑप्शन दिख जाएगा| इन पर क्लिक करके आप रद्द, री-शेडयूल और डायवर्ट ट्रेनों के बारे में जानकारी ले सकते हैं।
उत्तर रेलवे ने इन ट्रेनों के लेट और री-शेडयूल होने की जानकारी दी
.gif)