Holi festival 2023 throw out these inauspicious things from house

मां लक्ष्मी को प्रसन्न करना है तो इस होली अपने घर में से निकाले ये अशुभ चीज़े, जाने क्या होगा फायदा 

Holi festival 2023 throw out these inauspicious things from house

Holi festival 2023 throw out these inauspicious things from house

Holi 2023: हिंदू धर्म में होली का त्योहार धूमधाम से मनाया जाता है और यह त्यौहार इस साल फाल्गुन मास की पूर्णिमा को मनाया जाएगा। वहीं इस साल 7 मार्च को होलिका दहन किया जाएगा और 8 मार्च को रंगों वाली होली खेली जाएगी। हिन्दू धर्म में त्यौहारों पर अशुभ और शुभ बातो का ज्यादा ध्यान रखा जाता है और लोग त्यौहारों में अपने घर की सुख-समृद्धि के लिए कई मांगलिक कार्य भी करते है घरो से कुछ चीजों को बाहर निकाल देते है जो उनके लिए धन को रोकने वाली बन जाती है क्योंकि ये चीजें घर में नकारात्मक ऊर्जा के प्रभाव को बढ़ाती हैं। साथ ही घर में दरिद्रता भी इन चीजों से रहती है। आइए जानते हैं ये चीजें कौन सी है। 

यह पढ़ें: कृष्ण की नगरी मथुरा-ब्रज में कल से शुरू होगी होली, देखें खास ख़बर 

घर के मेन दरवाजे की करें सफाई
होली से पहले घर के मुख्य द्वार की अच्छे से साफ-सफाई करनी चाहिए। ऐसा कहते हैं कि मुख्य द्वार के सामने गंदगी रहने से अशुभता का संचार होता है। साथ ही जिस घर का मुख्य द्वार गंदा रहता है। वहां मां लक्ष्मी प्रवेश नहीं करती हैं। इसलिए होली ही क्या मुख्य द्वार हमेशा साफ- सुथरा रहना चाहिए।

16 Main Door Design Ideas for you Home with Images

खंडित मूर्तियां
आपने देखा होगा कि कुछ घर में खंडित मूर्तियां रखी रहती हैं, जो कि गलत है। क्योंकि ऐसा करने से वास्तु दोष लगता है। साथ ही घर में नकारात्मक ऊर्जा का वास रहता है। इसलिए यदि आपके घर के मंदिर में भी कोई टूटी-फूटी मूर्ति या प्रतिमा है तो उसे फौरन बाहर कर दें। आप इन मूर्तियों को जल में प्रवाहित कर सकते हैं या किसी पेड़ के पास रख दें।

घर के मंदिर में खंडित मूर्तियों का क्या करें, नहीं जानते आप तो पढ़ें ये  जानकारी - what should do with breakable idols of god

यह पढ़ें: होने जा रहा है होलाष्टक का प्रारंभ, 9 दिन न करें 5 मांगलिक कार्य वरना होगा ये नुकसान 

खराब इलेक्ट्रॉनिक्स आइटम 
होली से पहले घर में खराब रखें इलेक्ट्रॉनिक्स आयटमों को बाहर कर देना चाहिए। क्योंकि ऐसे खराब आयटम रखने से वास्तु दोष लगता है और राहु- केतु ग्रह भी अपना अशुभ प्रभाव देते हैं। इसलिए जो इलेट्रॉनिक्स आयटम खराब हो उसको या तो सही करा लें या घर से बाहर रख दें।

be alert with these kind of electronics it may be cause of vastu dosh

यह पढ़ें: Rangbhari Ekadashi 2023: इस रंगभरी एकादशी पर बन रहे है बेहद शुभ योग, जानें महत्व और उपाय 

खराब घड़ी और टूटा हुआ शीशा 
होली से पहले खराब घड़ी और टूटा हुआ शीशा घर से बाहर कर दें। क्योंकि रुकी हुई घड़ी से नकारात्मक ऊर्जा पैदा होती है। साथ ही घड़ी के साथ घर के सदस्यों का भी समय खराब हो जाता है। घर में टूटा हुआ दर्पण या कांच का कोई सामान रखना भी अशुभ माना जाता है। साथ ही इससे वास्तु दोष लगता है।

दिवाली से पहले माता लक्ष्मी को करना है खुश तो घर से हटा दें इन चीजों को |  Hari Bhoomi