aaj ka itihas

History of 22 May 2025 (22 मई, 2025 की ऐतिहासिक घटनाये

Jane-aaj-ka-itihas

History of 22 May 2025

History of 22  May: आज का इतिहास –  प्रत्येक दिन विश्व में कुछ न कुछ ऐसा होता है जो की एक महत्वपूर्ण इतिहास (Important History) बन जाता है जैसे, खेल जगत में रिकॉर्ड बनना, किसी प्रसिद्द व्यक्ति का जन्म व् मृत्यु, आज के दिन के महत्वपूर्ण दिवस, विज्ञान में अविष्कार, आदि । भारत (India) और विश्व (World) में आज के दिन बहुत सी ऐसी प्रमुख ऐतिहासिक घटनायें (Historical Events) हुई जिनका जिक्र आज भी इतिहास (History) के पन्नो में किया गया है

1420: ऑस्ट्रिया और सीरिया से यहूदियों को निकाला गया।

1545: एक विस्फोट में शेर शाह सूरी की मौत।

1540 में शेरशाह ने मुगल साम्राज्य को अपने हाथों में लिया था।

1570: थियेट्रम आर्बिस टेर्राम नाम से पहला एटलस प्रकाशित हुआ, इसमें कुल 70 नक्शे थे।

1712: सम्राट कैरेल छठी को हंगरी के राजा का ताज पहनाया गया।

1735: जॉर्ज हेडली ने ‘ट्रेड विंड’ की पहली व्याख्या प्रकाशित की।

1746: रूस और ऑस्ट्रिया सहयोग की संधि पर हस्ताक्षर किये।

1762: स्वीडन और प्रशिया ने शांति संधि पर हस्ताक्षर किये।

1772: राजा राम मोहन राय का जन्म। उन्हें भारतीय पुनर्जागरण का अग्रदूत और आधुनिक भारत का जनक कहा जाता है।

1906: राइट बंधुओं ने अपने फ्लाइंग मशीन के लिए अमेरिका से पेटेंट मिला।

1915: प्रथम विश्व युद्ध के दौरान इटली ने आस्ट्रिया, हंगरी तथा जर्मनी के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।

1933: विश्व व्यापार दिवस पहली बार मनाया गया।

1936: भारत के पहले स्टेडियम की नींव बम्बई में लार्ड ब्रेबॉर्न ने रखी।

1960: चिली के दक्षिणी तट पर आए सबसे बड़े भूकंपों में से एक में 5,700 लोगों की मौत।

1963: भारत के पहले ग्लाइडर रोहिणी ने उड़ान भरी।

1972: अमेरिका के राष्ट्रपति रिचर्ड एम निक्सन मास्को पहुंचे। यह एक अमेरिकी राष्ट्रपति की सोवियत संघ की पहली यात्रा थी।

1980: मशहूर आर्केड गेम पेक-मेन लॉन्च हुआ।

1984: बछेन्द्री पाल दुनिया की सबसे ऊंची चोटी एवरेस्ट को फतह करने वाली पहली भारतीय महिला बनी।

1988: भारत ने स्वदेश में ही विकसित अन्तरमहाद्वीपीय बालिस्टिक प्रक्षेपास्त्र अग्नि का सफल परीक्षण किया।

1990: उत्तरी एवं दक्षिणी यमन के विलय के साथ संयुक्त यमन गणराज्य का उदय।

1992: बोस्रिया और हर्जेगोविना, क्रोएशिया और स्लोवेनिया संयुक्त राष्ट्र में शामिल हुए।

2003: अल्जीरिया में आये विनाशकारी भूकम्प में दो हज़ार से अधिक लोग मारे गये।

2008: संयुक्त राष्ट्र संघ की 47 सदस्यीय मानवाधिकार समिति में पाकिस्तान को शामिल किया गया।

2010: एयर इंडिया एक्सप्रेस बोइंग 737 मंगलौर में उतरते समय दुर्घटनाग्रस्त हुआ, 158 लोगों की मौत।

2020: देश में कोरोना वायरस के संक्रमण से मरने वालों की संख्या 3,583 हुई, संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 1,18,447 हुई।

यह भी पढ़ें:

History of 20 May 2025 (20 मई, 2025 की ऐतिहासिक घटनाये

History of 18 May 2025 (18 मई, 2025 की ऐतिहासिक घटनाये

History of 16 May 2025 (16 मई, 2025 की ऐतिहासिक घटनाये

History of 15 May 2025 (15 मई, 2025 की ऐतिहासिक घटनाये