aaj ka itihas

History of 21 July 2023 (21 जुलाई, 2023 की ऐतिहासिक घटनाये

Itihas

History of 21 July 2023

History of 21 July : आज का इतिहास –  प्रत्येक दिन विश्व में कुछ न कुछ ऐसा होता है जो की एक महत्वपूर्ण इतिहास (Important History) बन जाता है जैसे, खेल जगत में रिकॉर्ड बनना, किसी प्रसिद्द व्यक्ति का जन्म व् मृत्यु, आज के दिन के महत्वपूर्ण दिवस, विज्ञान में अविष्कार, आदि । भारत (India) और विश्व (World) में आज के दिन बहुत सी ऐसी प्रमुख ऐतिहासिक घटनायें (Historical Events) हुई जिनका जिक्र आज भी इतिहास (History) के पन्नो में किया गया है।

1883 : कोलकाता में भारत के पहले सार्वजनिक थियेटर की शुरुआत हुई।

1884 – लॉर्डस के मैदान पर पहला क्रिकेट टेस्ट मैच खेला गया।

1888 : ब्रिटेन के आविष्कारक डनलप ने टायर और टयूब तैयार किए, जिससे परिवहन के साधनों की गति बढ़ी।

1904 : 13 साल तक चले निर्माण कार्य के बाद रूस में 4607 किलोमीटर लम्बी ट्रांस साइबेरियन रेल लाइन का काम पूरा।

1930: हिन्दी फिल्मों के प्रसिद्ध लेखक और गीतकार आनंद बख्शी का जन्म हुआ। उन्होंने फिल्मों के लिए 3 हजार से भी ज्यादा गाने लिखे।

1940 : सोवियत संघ ने एस्टोनिया लातविया और लिथुआनिया पर कब्जा किया।

1960 – श्रीलंका (तब सीलोन) में सिरिमावो भंडारनायके विश्व की पहली महिला प्रधानमंत्री बनीं।

1962 : भारत चीन के बीच सीमा पर युद्ध।

1963 : काशी विद्यापीठ को विश्वविद्यालय का दर्जा दिया गया।

1977: नीलम संजीव रेड्डी भारत के राष्ट्रपति चुने गए।

1983: रूस के वोस्टोक स्टेशन पर तापमान माइनस 89.2 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। धरती के किसी हिस्से पर ये अब तक का सबसे कम तापमान है।

1988 : भारतीय राष्ट्रीय उपग्रह (इनसैट-1सी) का प्रक्षेपण।

2007 : वाशिंगटन में चार दिन के विचार-विमर्श के बाद भारत-अमेरिका परमाणु समझौते का प्रारूप तैयार किया गया।

2007 : प्रतिभा पाटिल भारत की पहली महिला राष्ट्रपति बनीं।

2007: हैरी पॉटर सीरीज की आखिरी किताब Harry Potter and the Deathly Hallows रिलीज हुई।

2008 : नेपाली कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भारतीय मूल के रामबरन यादव को नेपाल का पहला राष्ट्रपति चुना गया।

2011: नासा का ऑर्बिटर अटलांटिस धरती पर वापस लौटा। इसी के साथ अमेरिका ने 135 मिशन के बाद स्पेस शटल प्रोग्राम को बंद कर दिया।

2013 : बेल्जियम के महाराज अल्बर्ट द्वितीय ने बेटे फिलिप की ताजपोशी के लिए राजगद्दी छोड़ी।

यह भी पढ़ें:

History of 19 July 2023 (19 जुलाई, 2023 की ऐतिहासिक घटनाये

यह भी पढ़ें:

History of 17 July 2023 (17 जुलाई, 2023 की ऐतिहासिक घटनाये