CM का बेटा कहीं पैदल, कहीं ई-रिक्शा से जा रहा; कोई VIP तामझाम नहीं, वृंदावन में नीतीश कुमार के निशांत की सादगी देख लोग हैरान!
Bihar CM Nitish Kumar Son Nishant Spotted Very Simple In Vrindavan
Nitish Kumar Son Nishant: इस देश में जहां लोग चाचा-फूफा के प्रधान और विधायक बनने पर रौब जमाने लग जाते हैं तो वहीं एक निशांत कुमार हैं, जो अपने पिता के CM होने पर भी साधारण से अंदाज में जीवन गुजार रहे हैं। दरअसल बात हो रही है बिहार के सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत की। निशांत कुमार अपनी सादगी के लिए जाने जाते हैं। किसी तरह का कोई घमंड नहीं है। निशांत की सादगी का आलम यह है कि कोई और मुख्यमंत्री का बेटा अभी तक ऐसे नहीं देखा गया है। निशांत की इसी सादगी की एक नई झलक अब वृंदावन में देखने को मिली है।
दरअसल नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार आध्यात्मिक यात्रा पर वृंदावन पहुंचे हुए हैं। यहां वह भक्ति भाव में लीन देखे गए। इसके साथ ही वृंदावन में घूमने के दौरान निशांत बिना VIP तामझाम के थे। किसी तरह का कोई प्रोटोकॉल नहीं और न ही आसपास में कोई भारी सुरक्षा। निशांत ने किसी को ये लगने ही नहीं दिया कि वे किसी CM के बेटे हैं। एक दम साधारण और वृंदावन में आए आम लोगों की तरह से खुद भी वृंदावन की गलियों और सड़कों पर कहीं पैदल ही चलते रहे तो कहीं ई-रिक्शा में 10-20 रुपये देकर एक जगह से दूसरी जगह पहुंचे। इस दौरान निशांत कुमार के साथ उनके कुछ करीबी लोग जरूर मौजूद रहे।

.jpg)
कुर्ता-पायजामा और हवाई चप्पल
निशांत कुमार वृंदावन में लोगों के बीच ही घूम रहे थे और कई लोगों को तो पता ही नहीं था कि वह बिहार के सीएम नीतीश कुमार के बेटे हैं। कई लोगों को तो बाद में सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पता चल पाया। बता दें कि निशांत कुमार वृंदावन में कुर्ता-पायजामा, ऊपर से एक स्वेटर और हवाई चप्पल पहने देखे गए। वह ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर और इस्कॉन मंदिर समेत अन्य मंदिरों में दर्शन करने के साथ यमुना तट पर भी पहुंचे। जहां उन्होंने मां यमुना को निहारा, घाट पर आचमन और पूजन और प्रणाम किया. निशांत आम भक्तों के साथ बैठकर संकीर्तन में भी शामिल हुए।
वीडियो देखिए
राजनीतिक चकाचौंध से दूर रहते हैं निशांत
आपको बता दें कि निशांत कुमार आमतौर पर लाइमलाइट से दूरी बनाकर रखते हैं। निशांत को राजनीतिक चकाचौंध पसंद नहीं है। वह शांति पसंद इंसान हैं। वो सार्वजनिक कार्यक्रमों में कम ही नजर आते हैं। पिछले दिनों बिहार विधानसभा चुनाव के दरमियान भी निशांत को कम ही देखा गया। उन्हें जब एक-दो बार मीडिया ने कैप्चर भी किया तो सवालों पर बेहद सदे हुए जवाबों के साथ वह निकल जाते रहे। उस समय निशांत के बयानों की तारीफ भी की गई थी। फिलहाल पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर निशांत राजनीति से भी अब तक दूरी बनाए हुए हैं। हालांकि, बिहार की राजनीति में समय-समय पर उन्हें लेकर चर्चाएं जरूर होती रहती हैं। वह नीतीश कुमार के इकलौते बेटे हैं और उनकी मां का निधन हो चुका है।
.jpg)