aaj ka itihas

History of 17 July 2023 (17 जुलाई, 2023 की ऐतिहासिक घटनाये

Itihas2

History of 17 July 2023

History of 17 July : आज का इतिहास –  प्रत्येक दिन विश्व में कुछ न कुछ ऐसा होता है जो की एक महत्वपूर्ण इतिहास (Important History) बन जाता है जैसे, खेल जगत में रिकॉर्ड बनना, किसी प्रसिद्द व्यक्ति का जन्म व् मृत्यु, आज के दिन के महत्वपूर्ण दिवस, विज्ञान में अविष्कार, आदि । भारत (India) और विश्व (World) में आज के दिन बहुत सी ऐसी प्रमुख ऐतिहासिक घटनायें (Historical Events) हुई जिनका जिक्र आज भी इतिहास (History) के पन्नो में किया गया है।

1429 – डोफिन की फ्रांस के राजा के रुप में ताजपोशी।

1489 – निजाम खान को सिकंदर शाह लोदी द्वितीय के नाम से दिल्ली का सुल्तान घोषित किया गया।

1549 – यूरोपीय देश बेल्जियम के घेंट इलाके से यहूदियों को बाहर निकाला गया।

1712 – इंग्लैंड, पुर्तगाल और फ्रांस ने युद्वविराम संधि पर हस्ताक्षर किया।

1850 – हार्वर्ड वेधशाला ने तारों का पहला फोटोग्राफ लिया।

1893 – इंग्लैंड के आर्थर श्रेव्सबरी टेस्ट क्रिकेट में 1000 रन बनाने वाले पहले क्रिकेटर बने।

1898 – स्पेन की सेना ने क्यूबा के सेंटियागो क्षेत्र में अमेरिका के समक्ष आत्मर्समपण किया।

1906 – क्लेमेंट आर्मंड फैलिएरेस फ्रांस के राष्ट्रपति चुने गए।

1917 – जॉर्ज पंचम ने परिवार का उपनाम बदलकर विंडसर कर दिया। इससे पहले यह शाही परिवर जर्मनी शाही घराने ‘साक्से कोबुर्ग एंड गोथा’ के नाम से जाना जाता था।

1918- रूस के जार निकोलस द्वितीय और उनके परिवार की हत्या कर दी गई।

19।9 – यूरोपीय देश फिनलैंड में संविधान को स्वीकृति प्रदान की गई।

1929 – सोवियत संघ ने चीन के साथ कूटनीतिक संबंध समाप्त किए।

1936- स्पेन में सिविल वॉर की शुरुआत हुई, जो 3 साल तक चलता रहा।

1943 – ब्रिटेन की रॉयल एयर फोर्स (आरएएफ) ने जर्मनी के पीनमुंदे रॉकेट बेस पर हमला किया।

1948: भारत में महिलाओं को भारतीय प्रशासनिक सेवा और भारतीय पुलिस सेवा समेत सभी सार्वजनिक सेवाओं में भर्ती होने की पात्रता मिली।

1944 – अमेरिका में कैलिफोर्निया के समीप गोला बारूद से लदे दो जहाजों में विस्फोट होने से 322 लोगों की मौत।1947: भारतीय यात्री जहाज एसएस रामदास एक समुद्री तूफान की चपेट में आ गया। हादसे में जहाज में सवार 713 यात्रियों में से 690 की मौत हो गई।
1950 – भारत की पहली यात्री विमान दुर्घटना पंजाब के पठानकोट शहर के पास हुई।

1974 – लंदन टॉवर में हुए बम धमाके से 41 लोग घायल हो गए।

1980 – जेंको सुजुकी जापान के प्रधानमंत्री बने।

1981 – इजरायल ने लेबनान की राजधानी बेरूत में अल-फतह मुख्यालय को नष्ट किया।

1987 – ईरान और फ्रांस के बीच राजनयिक संबंध टूटे।

1995 – फोर्ब्स पत्रिका ने माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स को दुनिया का सबसे अमीर आदमी घोषित किया।

1996- तमिलनाडु के तत्कालीन मुख्यमंत्री एम. करुणानिधि ने मद्रास का नाम बदलकर चेन्नई कर दिया।

2006 – कैप कनैवरल (फ़्लोरिडा) के स्पेस सेंटर में अपनी 13 दिन की अंतरिक्ष यात्रा पूरी कर डिस्कवरी अंतरिक्ष यान पृथ्वी पर सकुशल उतरा।

2008 – अफ़ग़ानिस्तान में नाटो सेनाओं ने पाकिस्तान में छिपे आतंकवादियों पर मिसाइलों व हेलीकॉप्टरों से हमला किया।2013 – चीन के सिचुआन प्रांत में बाढ़ से 58 लोगों की मौत।

2014- मलेशियन एयरलाइंस की फ्लाइट को रूस समर्थक अलगाववादियों ने मिसाइल के जरिए गिरा दिया। हमले में फ्लाइट में सवार सभी 283 यात्रियों की मौत हो गई।

यह भी पढ़ें:

History of 16 July 2023 (16 जुलाई, 2023 की ऐतिहासिक घटनाये

यह भी पढ़ें:

History of 14 July 2023 (14 जुलाई, 2023 की ऐतिहासिक घटनाये