aaj ka itihas

History of 20 May 2023 (20 मई, 2023 की ऐतिहासिक घटनाये)

Jane-aaj-ka-itihas

History of 20 May 2023

History of 20 May: आज का इतिहास –  प्रत्येक दिन विश्व में कुछ न कुछ ऐसा होता है जो की एक महत्वपूर्ण इतिहास (Important History) बन जाता है जैसे, खेल जगत में रिकॉर्ड बनना, किसी प्रसिद्द व्यक्ति का जन्म व् मृत्यु, आज के दिन के महत्वपूर्ण दिवस, विज्ञान में अविष्कार, आदि । भारत (India) और विश्व (World) में आज के दिन बहुत सी ऐसी प्रमुख ऐतिहासिक घटनायें (Historical Events) हुई जिनका जिक्र आज भी इतिहास (History) के पन्नो में किया गया है।

1293 – जापान के कामाकुरा में आए भूकंप में 30 हजार लोगों की मौत।

1378 – बहमनी सुलतान दाऊद शाह की हत्या।

1421 – दिल्ली के पहले सैयद शासक खिज्र खान की मौत।

1609 – विलियम शेक्सपियर की कविताओं के पहले संग्रह का लंदन में प्रकाशन।

1784- पीस ऑफ पेरिस संधि के तहत नीदरलैंड ने भारत और इंडोनेशिया में अपने कब्जे वाली कुछ जगहें ब्रिटेन को दे दीं।

1873 – सान फ्रैंसिस्कों के कारोबारी लेवी स्ट्रॉस और दर्जी जेकब डेविस को जीन्स का पेटेंट मिला।

1891 – थॉमस एडिसन के प्रोटोटाइप काइनेटोस्कोप को नेशनल फेडरेशन के सामने पहली बार सार्वजनिक रूप से पेश किया।

1900- प्रसिद्ध कवि सुमित्रानंदन पंत का जन्म हुआ।

1902 – क्यूबा को अमेरिका से आजादी मिली।

1927 – सऊदी अरब को ब्रिटेन से आजादी मिली।

1932 – अंग्रेजों के खिलाफ बगावत का बिगुल फूंकने वाले बिपिन चंद्र पाल का निधन।1965 – कमांडर एम एस कोहली के नेतृत्व में पहला भारतीय दल एवरेस्ट की चोटी पर पहुंचने में कामयाब रहा।

1965 – ब्रिटिश पुलिस को प्रदर्शनकारियों के खिलाफ आंसू गैस के गोले छोड़ने की अनुमति मिली।

1972 – इंदिरा गांधी ने दूसरे हावड़ा ब्रिज की आधारशिला रखी।

1990 – हबल स्पेस टेलीस्कोप ने अंतरिक्ष से पहली तस्वीरें भेजी।

1995 – रूस ने मानव रहित अंतरिक्ष यान का सफल प्रक्षेपण किया।

1998 – मल्टीबैरल रॉकेट प्रणाली ‘पिनाका’ का परीक्षण।

2001- अफगानिस्तान में तालिबान ने हिंदुओं की अलग पहचान के लिए ड्रेस कोड बनाया।

2002: पूर्वी तिमोर आजाद घोषित हुआ।

2003 – पाकिस्तान ने आतंकवादी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन पर प्रतिबंध लगाया।

2011- प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने मध्य प्रदेश के बीना में हज़ारों करोड़ की लागत से बनी ऑयल रिफ़ाइनरी देश को समर्पित की।

2011- झारखंड की पर्वतारोही प्रेमलता अग्रवाल ने दुनिया के सबसे ऊंचे पर्वत शिखर माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने वाली सबसे उम्रदराज़ भारतीय महिला होने का गौरव हासिल किया।

2011- कॉमनवेल्थ घोटाले में सीबीआई ने पहली चार्जशीट दायर की

यह भी पढ़ें:

History of 19 May 2023 (19 मई, 2023 की ऐतिहासिक घटनाये)

यह भी पढ़ें:

History of 18 May 2023 (18 मई, 2023 की ऐतिहासिक घटनाये)