Himachal Una Factory Blast

OMG: हिमाचल से बड़ी बुरी खबर, फैक्ट्री में जोरदार ब्लास्ट, बड़ी संख्या में कर्मियों की मौत, कई झुलसे

Una Factory Blast News

Himachal Una Factory Blast

जहां सुबह-सुबह पहाड़ी क्षेत्र उत्तराखंड से एक भीषण हादसे में 14 लोगों के मरने की दर्दनाक खबर सामने आई तो वहीं अब पहाड़ी क्षेत्र हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) से बड़ी बुरी खबर सामने आ रही है| जानकारी मिली है कि हिमाचल के ऊना (Una) में इंडस्ट्रियल एरिया स्थित एक फैक्ट्री में बड़ा भीषण ब्लास्ट (Blast in Factory) हुआ है और इस ब्लास्ट में 6 कर्मियों की दर्दनाक मौत हो गई है| जबकि घायलों की भी एक बड़ी संख्या है| बताया जाता है कि, ब्लास्ट में 10 से ज्यादा लोग झुलसकर बुरी तरह घायल हुए हैं| जिन्हें अस्पताल लाया गया है| फिलहाल, इस बड़ी घटना के बाद स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक टीम सहित दमकल टीम मौके पर पहुंच गई है और राहत-बचाव अभियान चलाया जा रहा है|

बरहाल, इस घटना से जुड़ी ज्यादा जानकारी अभी नहीं मिल सकी है कि यह घटना कैसे घटी? अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है.... जैसे-जैसे घटना से जुड़ी आगे की जानकारी मिलती रहेगी.. खबर अपडेट हो जाएगी... इसलिए लिंक को रिफ्रेश करते रहें.....