Himachal Pradesh Cuts Power Tariff

Himachal Pradesh में बिजली उपभोक्ताओं को राहत, 1 अप्रैल से टैरिफ में 1 पैसे प्रति यूनिट की कटौती

pp

Himachal Pradesh Cuts Power Tariff

Himachal Pradesh के बिजली उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर है। Himachal Pradesh Electricity Regulatory Commission ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए नया बिजली टैरिफ जारी कर दिया है, जो 1 अप्रैल से पूरे प्रदेश में लागू होगा। आयोग ने सभी श्रेणियों के उपभोक्ताओं के लिए बिजली दरों में 1 पैसा प्रति यूनिट की कटौती करने का फैसला लिया है। इस निर्णय से राज्य के करीब 28 लाख उपभोक्ताओं को सीधा लाभ मिलेगा।

आयोग ने आगामी वित्त वर्ष के लिए बिजली बोर्ड की वित्तीय स्थिति का भी आकलन किया है। रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2026-27 के लिए राज्य विद्युत बोर्ड की कुल वार्षिक राजस्व आवश्यकता (Annual Revenue Requirement) 8,636.16 करोड़ रुपये आंकी गई है, जो पिछले वर्ष के 8,403.25 करोड़ रुपये की तुलना में थोड़ी अधिक है।

हालांकि राहत की बात यह है कि बिजली आपूर्ति की औसत लागत में कमी आई है। पिछले वित्त वर्ष में बिजली की औसत लागत 6.76 रुपये प्रति यूनिट थी, जो अब घटकर 6.75 रुपये प्रति यूनिट रह गई है। लागत में आई इसी 1 पैसे की कमी का लाभ अब सीधे आम उपभोक्ताओं और औद्योगिक उपभोक्ताओं को मिलेगा।