Himachal Pradesh Assembly Election Result 2022 Live Updates
BREAKING
भगवंत मान सरकार की तरफ से बार्डर जिलों में तैनात अध्यापकों का तबादला करवाने के लिए विशेष अवसर देने का फैसला: हरजोत सिंह बैंस कैबिनेट अनमोल गगन मान ने खरड़ शहर के विभिन्न वार्डों के लोगों की समस्याएं सुनीं, अधिकांश समस्याओं का मौके पर ही किया निपटारा अजय बंगा वर्ल्ड बैंक के अध्यक्ष के रूप में आज संभाला कार्यभार, 5 साल का रहेगा टेन्योर हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल; IAS यशेंद्र सिंह खेल निदेशक बने, सुशील सारवान को शहरी स्थानीय निकाय के निदेशक का जिम्मा, ये रही पूरी लिस्ट हरियाणा में 250 रुपए के लिए मर्डर; पूर्व सरपंच के बेटे को मौत के घाट उतारा, समझिए इस खूनी खेल का पूरा मामला

हिमाचल में बदलेगा राज; कमाल करती दिख रही कांग्रेस, बीजेपी खा रही शिकस्त, देखें ताजा आंकड़े

Himachal Pradesh Assembly Election Result 2022 Live Updates

Himachal Pradesh Assembly Election Result 2022 Live Updates

Himachal Pradesh Assembly Election Result 2022 Live Updates: हिमाचल विधानसभा चुनाव-2022 के नतीजे जारी हो रहे हैं| वोटों की गिनती सुबह 8 बजे से शुरू हो चुकी है| अबतक सामने आए आंकड़ों में कांग्रेस कमाल करती दिख रही है| दरअसल, नतीजों में कभी कांग्रेस, बीजेपी के साथ एक समान सीटों पर आगे होती दिखती है तो कभी दोनों पार्टियों में आगे-पीछे का अंतर बेहद कम नजर आता है| इसके साथ ही कभी कांग्रेस, बीजेपी से आगे भी निकल जाती है| वहीं, आम आदमी पार्टी हिमाचल में फीके पकवान की तरह नजर आ रही है| लगता है कि हिमाचल की जनता ने AAP को नकार दिया है| देखें नतीजों (Himachal Election Result 2022) की ताजा तस्वीर क्या है?

Himachal Pradesh Assembly Election Result 2022 Live Updates
Himachal Pradesh Assembly Election Result 2022 Live Updates

12 नवंबर को हिमाचल में विधानसभा चुनाव हुआ था

बतादें कि, हिमाचल में 12 नवंबर को विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग करवाई गई थी| हिमाचल प्रदेश में विधानसभा की कुल 68 सीटें है। जिनमें से 17 विधानसभा सीटें अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं और 3 विधानसभा सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित हैं। हिमाचल में बहुमत से सरकार बनाने के लिए किसी भी पार्टी को 35 सीटों की जरूरत पड़ती है। 2017 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 44, कांग्रेस ने 21 और अन्य ने तीन सीटों पर जीत दर्ज की थी। पिछला विधानसभा चुनाव 9 नवंबर 2017 को सम्पन्न हुआ था|