Himachal Chief Minister Sukhwinder Singh Sukhu met former CM Bhupinder Singh Hooda

पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा से मिले हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, देखें हुड्डा ने क्या दिए टिप्स

Himachal Chief Minister Sukhwinder Singh Sukhu met former CM Bhupinder Singh Hooda

Himachal Chief Minister Sukhwinder Singh Sukhu met former CM Bhupinder Singh Hooda

Himachal Chief Minister Sukhwinder Singh Sukhu met former CM Bhupinder Singh Hooda- हिमाचल सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू (CM Himachal) हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा (Former CM Hooda) के दिल्ली आवास पर मिलने पहुंचे। वहां उन्होंने पूर्व सीएम को गले लगाकर आभार प्रकट किया। हंसी मजाक भी हुआ। इस दौरान होने वाले फोटो सेशन में हुड्डा ने हिमाचल प्रदेश के Chief Minister सुखविंदर सिंह सुक्खू को फोटो खिंचवाने की ट्रिक भी बताई। सुक्खू ने भी उनकी इस ट्रिक को खूब ध्यान से सुना।

हुड्डा ने सुक्खू को बताया कि ये जो फोटोग्राफर हैं हमारे लिए खुद पोज बनाते हैं। जो ये बताते हैं हम वही करते हैं।

CM बनने के बाद पहली सुखविंदर सिंह सुक्खू पूर्व सीएम हुड्डा से मिले। सुक्खू ने हुड्डा परिवार के सभी सदस्यों से मुलाकात की। लंच भी सभी ने साथ किया। इस दौरान उन्होंने पूर्व सीएम की पत्नी को विशेष तौर पर फूलों का गुलदस्ता देने की पेशकश की। उनकी इस पेशकश को राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने स्वीकार किया और दोनों की मुलाकात कराई।

हाल ही में संपन्न हुए हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने हरियाणा (Haryana) के CM भूपेंद्र सिंह हुड्डा को चुनाव ऑब्जर्वर बनाया गया था। बताया जा रहा है कि पार्टी द्वारा चुनाव में जीत हासिल करने के बाद सीएम को लेकर हुई रस्साकशी में पूर्व सीएम ने सुक्खू का साथ दिया और उन्हे सीएम बनाने में अहम भूमिका निभाई। दिल्ली में मुलाकात के दौरान राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा भी मौजूद रहे।

 

यह भी पढ़ें:

यह भी पढ़ें: