High alert in Khatushyamji after Delhi Blast: Delhi Blast के बाद खाटूश्यामजी में हाई अलर्ट, श्रद्धालुओं के लिए नया नियम लागू
BREAKING
शैक्षिक उत्कृष्टता समारोहः संत निरंकारी शैक्षणिक संस्थानों द्वारा गौरवशाली उपलब्धियों का भव्य उत्सव आयोजित  CM नायब सैनी की डॉक्टरों से अपील; कहा- जनता को दिक्कत हो रही, डॉक्टर अपनी हड़ताल वापस लें, 4 में से 3 मांगे सरकार ने मानी हाईवे पर चलती कार के ऊपर गिरा प्लेन; क्रैश लैंडिंग का वीडियो दुनियाभर में वायरल, देखिए फ्लोरिडा में कैसे हुआ भयावह हादसा चंडीगढ़ में भीषण सड़क हादसा; 2 दोस्तों की बाइक रोड पर खड़ी गाड़ी से टकराई, 1 की दर्दनाक मौत, दूसरा गंभीर, घर जा रहे थे दोनों ठंड की ठिठुरन में ज़रूरतमंदों को राहत; निधि स्ट्रेंथ हेल्थ एंड एजुकेशन फ़ाउंडेशन ने विंटर किट बांटे, हज़ार से अधिक लोगों तक पहुंचाई मदद

Delhi Blast के बाद खाटूश्यामजी में हाई अलर्ट, श्रद्धालुओं के लिए नया नियम लागू

undefined

High alert in Khatushyamji after Delhi Blast:

High alert in Khatushyamji after Delhi Blast:दिल्ली के लाल किले के बाहर हुए धमाके के बाद अब राजस्थान में भी सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं। राजधानी जयपुर से लेकर सीकर तक पुलिस ने चौकसी बढ़ा दी है। खासकर श्रद्धालुओं की भीड़ वाले खाटू श्याम धाम मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था को पहले से कहीं ज्यादा कड़ा कर दिया गया है।

श्री श्याम मंदिर प्रशासन और पुलिस ने संयुक्त रूप से सुरक्षा की नई व्यवस्था लागू की है। अब श्रद्धालुओं को मंदिर परिसर में बैग लेकर प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।

अगर कोई बैग लेकर आता है, तो उसकी पूरी तरह जांच की जा रही है। मंदिर के चारों ओर का इलाका नो व्हीकल जोन घोषित कर दिया गया है ताकि भीड़भाड़ के बीच किसी तरह की संदिग्ध गतिविधि रोकी जा सके।