Heavy Rain Kaithal: हरियाणा के कैथल में घग्गर नदी उफान पर: 21 फीट पहुंचा जलस्तर, खतरे के निशान से 2 फीट नीचे; खेतों में घुसा पानी
BREAKING
दिवाली बोनस की रकम हो जाएगी ज्यादा! ये 3 स्मार्ट तरीके करा दें आपका फायदा, जानिए किस तरह जेब में बढ़कर आएगा पैसा हरियाणा के बुजुर्गों को दिवाली का तोहफा; नायब सरकार ने बुढ़ापा पेंशन बढ़ाकर अब इतनी की, CM के दौरे के बाद जापान से आ रहा निवेश पंजाब के पूर्व DGP मुस्तफा के बेटे की संदिग्ध मौत; पंचकूला में घर पर अचेत मिला, अस्पताल ले गए तो डॉक्टरों ने मृत घोषित किया धनतेरस पर जरूर खरीदें ये शुभ चीजें; जीवन में बढ़ती है बरकत और समृद्धि, मगर भूलकर भी क्या नहीं लेना है? चेक कर लें पूरी लिस्ट हैप्पी बर्थ डे सीएम भगवंत मान; आसान न था एक स्टैंडअप कॉमेडियन से मुख्यमंत्री तक का सफर, PM मोदी ने कुछ इस तरह दी बधाई

हरियाणा के कैथल में घग्गर नदी उफान पर: 21 फीट पहुंचा जलस्तर, खतरे के निशान से 2 फीट नीचे; खेतों में घुसा पानी

undefined

Heavy Rain Kaithal in various Cities

कैथल जिले में लगातार बारिश के कारण घग्गर नदी उफान पर आ गई है। जिले में अब तक 294.2 एमएम बारिश दर्ज की गई है। नदी में वर्तमान में साढ़े चार हजार क्यूसेक पानी पहुंच गया है। जलस्तर 21 फीट तक पहुंच गया है, जो खतरे के निशान से मात्र दो फीट कम है।

गुहला चीका क्षेत्र में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। पंजाब के गांव जुलाहखेड़ी बार्डर का तटबंध टूटने से गुहला चीका क्षेत्र के गांव रत्ता खेड़ा घड़ाम और सिहाली के खेत जलमग्न हो गए हैं। ग्रामीण अपने स्तर पर मिट्टी डालकर बचाव का प्रयास कर रहे हैं।

जिला प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है। डीसी प्रीति और अन्य अधिकारी नियमित रूप से क्षेत्र का दौरा कर रहे हैं। प्रशासन ने लोगों को बिना कारण घर से बाहर न निकलने की सलाह दी है।

हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग ने पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, कैथल और जींद में हल्की से मध्यम बारिश की भविष्यवाणी की है। कुछ स्थानों पर तेज बारिश की संभावना है। पहाड़ी इलाकों में अधिक बारिश होने पर बाढ़ का खतरा और बढ़ सकता है।