बारिश में फेल हुई व्यवस्था: हाईवे पर लगा जाम, लोग बोले- ये स्विमिंग पूल है क्या

System Fails amidst Rain

System Fails amidst Rain

पंचकूला : System Fails amidst Rain: पंचकूला में हुई मूसलाधार बारिश के बाद शहर की ड्रेनेज व्यवस्था की पोल खुल गई। पंचकूला-यमुनानगर हाईवे पर पारस हॉस्पिटल के पास भारी जलभराव हो गया, जिससे घंटों तक वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।

प्राप्त वीडियो में देखा जा सकता है कि हाईवे पर घुटनों तक पानी भरा हुआ है। एक तरफ वाहन जाम में फंसे हुए हैं, तो वहीं दूसरी तरफ स्थानीय बच्चे इसी जमा पानी में स्विमिंग पूल की तरह नहाते हुए दिखाई दे रहे हैं। 

स्थानीय लोगों का कहना है कि हर बारिश में यहां यही स्थिति होती है। प्रशासन द्वारा न तो समय पर पानी की निकासी की जाती है और न ही वैकल्पिक व्यवस्था की जाती है।

शहर के विभिन्न हिस्सों से भी जलभराव की शिकायतें मिल रही हैं। लोगों ने नगर निगम और प्रशासन से मांग की है कि बरसात से पहले नालों की सफाई और ड्रेनेज सिस्टम को दुरुस्त किया जाए ताकि आमजन को परेशानी न हो।