दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दिल्ली और पंजाब से छह संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, ISI से जुड़े मॉड्यूल का खुलासा
Major crackdown by Delhi Police
नई दिल्ली। Major crackdown by Delhi Police, दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने आतंकवाद के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दिल्ली और पंजाब से छह और संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया है।
जांच एजेंसियों के अनुसार, गिरफ्तार सभी आरोपी पाकिस्तान के गैंगस्टर और पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी (ISI) के एजेंट शहजाद भट्टी के मॉड्यूल से जुड़े हुए हैं।
एक मॉड्यूल आतंक तो दूसरा हथियार तस्करी से जुड़ा
स्पेशल सेल ने कार्रवाई के दौरान इस नेटवर्क के दो अलग-अलग मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। इनमें एक मॉड्यूल आतंकवादी गतिविधियों से जुड़ा था, जबकि दूसरा अवैध हथियारों की तस्करी का नेटवर्क संचालित कर रहा था।
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से कई पिस्टल और पेट्रोल बम बरामद किए हैं। शुरुआती जांच में सामने आया है कि मॉड्यूल के सदस्य देश में आपराधिक और आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने की साजिश में शामिल थे।
दिल्ली पुलिस नेटवर्क की जानकारी जुटा रही
स्पेशल सेल अब गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर उनके नेटवर्क, फंडिंग, हथियारों की सप्लाई चेन और संभावित साजिशों की जानकारी जुटा रही है।
साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि इस मॉड्यूल से और कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं तथा उनके निशाने पर कौन-कौन से संभावित लक्ष्य थे। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और पूछताछ के आधार पर आगे और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।