अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट की आपात बैठक शुरू: चंपत राय और अनिल मिश्रा बैठक से बाहर, इस्तीफे पर हो रहा विचार

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट की आपात बैठक शुरू: चंपत राय और अनिल मिश्रा बैठक से बाहर, इस्तीफे पर हो रहा विचार

1000256017

Emergency meeting of the Ayodhya Ram Mandir Trust begins

अयोध्या। Emergency meeting of the Ayodhya Ram Mandir Trust begins, श्रीराम जन्मभूमि परिसर के मंदिरों से चढ़ावा चोरी प्रकरण में आठ लोगों की गिरफ्तारी और ट्रस्टियों पर गंभीर आरोपों के बीच श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बैठक प्रारंभ हो गई है। बैठक की अध्यक्षता महंत नृत्य गोपाल दास कर रहे हैं।

ट्रस्ट के अध्यक्ष महांत नृत्यगोपाल दास पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ हैं इसके बावजूद बैठक की अध्यक्षता कर रहे हैंष उन्होंने आज इस प्रकरण में एक पत्र भी जारी किया जिसमें घटना पर दुख जताया है और साथ ही प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री पर विश्वास जताते हुए कहा है कि जो भी इस घटना से जुड़ा है उसे कड़ी सजा मिलेगी। दान में कथित हेराफेरी की बात सामने आने के बाद बुलाई गई श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बैठक की अध्यक्षता करने के लिए ट्रस्ट के अध्यक्ष नृत्य गोपाल दास राम मंदिर पहुंचे हैं।

महंत नृत्य गोपाल दास की अध्यक्षता में बैठक शुरू हो गई है। कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंद देव गिरी ने मीटिंग का एजेंडा रखा स्वामी गोविंद देव गिरी ने चंपत राय और अनिल मिश्रा के इस्तीफे पर विचार का प्रस्ताव रखा है। ट्रस्ट में कुल 15 सदस्य हैं जिनमें राजा अयोध्या विमलेंद्र मोहन प्रताप मिश्र के निधन के कारण एक पद रिक्त है।

चंपतराय और अनिल मिश्रा बैठक से बाहर

ट्रस्ट की बैठक से चंपत राय और अनिल मिश्रा बाहर हैं। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बैठक में इस्तीफा दे चुके चंपतराय और अनिल मिश्रा नहीं आए। बताया जा रहा है कि कुछ ट्रस्टियों ने शर्त रखी थी कि मीटिंग तभी होगी जब ये दोनों बाहर होंगे। सदस्यों के दबाव के बाद चंपत राय बैठक में शामिल नहीं हुए हैं। अनिल मिश्रा भी बैठक में मौजूद नहीं हैं। राम मंदिर चढ़ावा चोरी और गबन विवाद के बीच ट्रस्ट की यह बैठक बेहद अहम मानी जा रही है।

बैठक का प्रमुख एजेंडा 

इस बैठक का प्रमुख एजेंडा ट्रस्ट के महासचिव चंपतराय व सदस्य डा. अनिल कुमार मिश्र के त्यागपत्र पर विचार का है। बैठक में इस पर आज कोई निर्णय लिया जाएगा। चंपत राय भी राम मंदिर परिसर पहुंच गए हैं। बैठक में शामिल होने के लिए ट्रस्टी जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती, युगपुरुष स्वामी परमानंद व कृष्णमोहन व कोषाध्यक्ष गोविंददेव गिरि पहुंच गए हैं। नृपेंद्र मिश्र और वरिष्ठ अधिवक्ता ट्रस्टी के पारासरन वर्चुअल रूप से बैठक में हिस्सा लेने की सूचना है।

संजय प्रसाद वीसी के माध्यम से बैठक में जुड़े 

यूपी सरकार के अपर प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद वीसी के माध्यम से बैठक में जुड़े हैं। एसआईटी ने अपनी प्रारंभिक रिपोर्ट संजय प्रसाद को ही सौंपी थी। संजय प्रसाद राम मंदिर ट्रस्ट के पदेन सदस्य हैं और इस बात की संभावना है कि एसआईटी की प्रारंभिक रिपोर्ट पर भी चर्चा होगी।