हिमाचल में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल; 18 IAS और 16 HAS अधिकारियों को सौंपी गई नई जिम्मेदारी, देखें कौन कहां नियुक्त
Himachal Govt Transfers IAS HAS Officers List
Himachal IAS-HAS Transfers: हिमाचल प्रदेश की सरकार ने सोमवार (6 जुलाई) को राज्य में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल किया है. 18 IAS और 16 HAS अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है. कुछ अधिकारी अपने वर्तमान कार्यभार के अलावा अतिरिक्त कार्यभार भी संभालेंगे. हिमाचल के मुख्य सचिव केके पंत ने इस फेरबदल के संबंध में आदेश जारी किया है.
जारी आदेश के मुताबिक, आईएएस डॉ. अभिषेक जैन को वित्तीय आयुक्त (अपील) का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है. जैन के पास प्रधान सचिव (वित्त, योजना, अर्थशास्त्र और सांख्यिकी और 20-सूत्रीय कार्यक्रम), प्रधान सचिव (जेएसवी) और प्रधान सचिव (तकनीकी शिक्षा) और सलाहकार (नियामक सुधार) नई दिल्ली का कार्यभार भी बना रहेगा. वहीं तैनाती की प्रतीक्षा कर रहे आईएएस सुदेश कुमार मोक्टा को सचिव (सहकारिता) बनाया गया है। इसी तरह आईएएस अमरजीत सिंह अब सचिव (नगर एवं ग्राम नियोजन और आवास) के तौर पर काम करेंगे। वह सचिव (गृह) का अतिरिक्त कार्यभार भी संभालते रहेंगे।
इसी प्रकार तोरुल एस रवीश को निदेशक भूमि अभिलेख लगाया गया है। जबकि अभिषेक वर्मा अब मिल्कफेड के निदेशक के तौर पर काम करेंगे। अजय कुमार यादव मेडिकल सर्विसेज कॉर्पोरेशन का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है। महेंद्र पाल गुर्जर को निदेशक (कार्मिक एवं वित्त) पावर ट्रांसमिशन कॉर्पोरेशन लिमिटेड के पद पर नियुक्त किया गया है। अतिरिक्त उपायुक्त (विकास)-सह-परियोजना निदेशक (डीआरडीए) कांगड़ा विनय कुमार अब राज्य पिछड़ा वर्ग वित्त विकास निगम कांगड़ा के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त कार्यभार भी संभालेंगे। वे शिव मोहन सिंह सैनी को इस अतिरिक्त कार्यभार से मुक्त करेंगे।
राहुल जैन को राज्य अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति विकास निगम सोलन और महिला विकास निगम का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है। साथ ही, वे डॉ. वाईएस परमार बागवानी और वानिकी विश्वविद्यालय नौणी के रजिस्ट्रार और मानव भारती यूनिवर्सिटी सोलन के प्रशासक का अतिरिक्त कार्यभार भी संभालेंगे. दिव्यांशु सिंघल को अतिरिक्त उपायुक्त (विकास)-सह-परियोजना निदेशक (डीआरडीए) सोलन लगाया गया है। ओम कांत ठाकुर को प्रबंध निदेशक राज्य हस्तशिल्प और हथकरघा निगम के पद पर नियुक्त किया गया है।
गुरसिमर सिंह को प्रबंध निदेशक जनरल इंडस्ट्रीज कॉरपोरेशन लिमिटेड के पद पर नियुक्त किया गया है। ईशांत जसवाल को अब ऊना में एडीसी (विकास)-सह-परियोजना निदेशक (डीआरडीए) लगाया है। रूपिंदर कौर को बिलासपुर में अतिरिक्त उपायुक्त (विकास)-सह-परियोजना निदेशक (डीआरडीए) लगाया है। डॉ. राजदीप सिंह को सोलन नगर निगम का कमिश्नर नियुक्त किया गया है। प्रियांशु खाती को अतिरिक्त उपायुक्त (विकास)-सह-परियोजना निदेशक (डीआरडीए) मंडी लगाया है। अंजलि गर्ग को एसडीओ (सिविल) कांगड़ा तैनात किया है। चंद्र प्रकाश को एसडीओ (सिविल) मंडी लगाया है।
16 HAS अधिकारियों को कौन सा चार्ज
एचएएस अधिकारी अश्वनी कुमार को प्रोजेक्ट ऑफिसर आईटीडीपी केलांग, एकता कप्टा अतिरिक्त निदेशक चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान शिमला व संजीव कुमार-1 को सहायक सेटलमेंट ऑफिसर अर्की लगाया है। शिल्पी बेक्टा को अतिरिक्त सचिव (लोक निर्माण विभाग) के पद पर नियुक्त किया गया है। वे राज्य चुनाव आयोग के सचिव का पदभार भी संभालेंगी। वहीं सुरजीत सिंह को अतिरिक्त उपायुक्त (विकास)-सह-परियोजना निदेशक (डीआरडीए) कुल्लू लगाया है। हितेश आजाद को सहायक सेटलमेंट ऑफिसर शिमला तैनात किया है। उन्होंने संजय कुमार की जगह ली है, जिनके तैनाती आदेश अलग से जारी किया जाएगा।
सिद्धार्थ आचार्य को एचआरटीसी का कार्यकारी निदेशक नियुक्त किया है। सन्नी शर्मा को एसडीओ (सिविल) कुपवी व नरेश कुमार वर्मा को अतिरिक्त निदेश लाल बहादुर शास्त्री राजकीय मेडिकल कॉलेज (नेरचौक) लगाया है। चेत सिंह को सचिव राज्य परिवहन प्राधिकरण-सह-अतिरिक्त आयुक्त परिवहन लगाया है। वे नरेश ठाकुर निदेशक (कार्मिक और वित्त) विद्युत निगम से यह अतिरिक्त प्रभार लेंगे। गौरव चौधरी को एडिशनल रजिस्ट्रार कोऑपरेटिव सोसाइटीज कांगड़ा लगाया है।
एचएएस अधिकारी विश्रुत भारती को एसडीओ (सिविल) कफोटा, रमन कुमार शर्मा को एसडीओ (सिविल) फतेहपुर, अभिषेक बरवाल एसडीओ (सिविल) घुमारवीं व पूजा अधिकारी एसडीओ (सिविल) नगरोटा बगवां नियुक्त किया गया है। वे मुनीश कुमार शर्मा की जगह लेंगी, जिनका तैनाती आदेश अलग से जारी किया जाएगा। अमन कुमार को महाप्रबंधक एचपीएमसी लगाया गया है।