हरिद्वार में जाली नोटों का बड़ा खुलासा, पंजाब गिरोह के 4 तस्कर गिरफ्तार

हरिद्वार में जाली नोटों का बड़ा खुलासा, पंजाब गिरोह के 4 तस्कर गिरफ्तार

1000256127

Major breakthrough regarding counterfeit currency in Haridwar

हरिद्वार। Major breakthrough regarding counterfeit currency in Haridwar, हरिद्वार पुलिस ने चेकिंग के दौरान जाली नोटों की तस्करी करने वाले पंजाब के एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है।

पुलिस ने मेला अस्पताल के पास से पीछा कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनके कब्जे से 500-500 रुपये के 169 जाली नोट (कुल मूल्य 84,500 रुपये) बरामद हुए हैं।

गिरोह के मुख्य सरगना की तलाश में पुलिस की एक विशेष टीम को पंजाब रवाना कर दिया गया है।

पकड़े गए आरोपियों की पहचान सरजीत सिंह, टिंकू, सुमित कुमार और संजीव कुमार के रूप में हुई है, जो सभी गुरदासपुर (पंजाब) के निवासी हैं।

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि उन्होंने गुरदासपुर के ही एक सप्लायर से मात्र 20 हजार रुपये देकर एक लाख रुपये (500 के 200 नोट) के जाली नोट खरीदे थे।

वे इन नोटों को हरिद्वार के स्थानीय बाजारों में असली बताकर खपाने आए थे। आरोपियों ने कबूल किया कि पकड़े जाने से पहले वे कुछ जाली नोट बाजार में चला भी चुके हैं।

केंद्रीय एजेंसियों को दी गई सूचना

एसएसपी नवनीत सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पूरे नेटवर्क और मुख्य सप्लायर का पता लगाने के लिए टीमें काम कर रही हैं।

मामले की गंभीरता को देखते हुए बरामद नकली नोटों की जानकारी केंद्रीय जांच एजेंसियों को भी दे दी गई है।