केजरीवाल ने बीजेपी चीफ नितिन नबीन से पूछा- 'आप कौन?'; फिर भाजपा के नेता-नेता ने सोशल मीडिया पर क्या बताया, वो देखिए
Arvind Kejriwal asked BJP chief Nitin Nabin 'Who are you?'
Kejriwal on Nitin Nabin: आम आदमी पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल इन दिनों अयोध्या राम मंदिर दान चोरी मामले को लेकर बीजेपी को जबरदस्त तरीके से घेर रहे हैं. प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से सीधे सवाल करते हुए दिखते हैं. इसी बीच अब अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन पर भी व्यंगात्मक टिप्पणी की है. केजरीवाल ने बीजेपी चीफ नितिन नबीन से पूछ लिया- 'आप कौन हैं?' सोशल मीडिया पर जब केजरीवाल ने यह प्रश्न किया तो सियासत की हवा एकदम गर्म हो गई.
दरअसल केजरीवाल ने बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन के एक बयान पर प्रतिक्रिया के रूप में कहा 'आप कौन हैं?' क्योंकि नितिन नबीन जब एक दिन पहले उत्तर प्रदेश के दौरे पर थे तो इस दौरान एक सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा था,- ''आज मैं राहुल गांधी, अखिलेश यादव और केजरीवाल से कहना चाहता हूं कि हिंदू धर्म को इतना कमजोर मत समझिएगा कि लोग आपके सांझे में आ जाएंगे। क्योंकि जब आपके लोग हिंदू देवी-देवताओं का अपमान करते हैं, तो आप लोग मौन रहते हैं। सनातन का अपमान यूपी और देश की जनता कभी बर्दाश्त नहीं करेगी। हमने विरासत को संजोया है, इसके लिए हमारे पुरखों ने कुर्बानियां तक दी हैं'
आप कौन हैं? https://t.co/oiN0Pe28oY
PM मोदी ने एक पोस्ट कर नितिन नबीन की सादगी बताई
आपने नितिन जी के बारे में जानकारी दी, इसके लिए शुक्रिया।
प्रधानमंत्री जी, पूरा देश जानना चाहता है की श्री राम मंदिर में हुई चोरी, ज़मीन घोटाले और निर्माण में कमीशन खोरी करने वालों को क्यो बचाया जा रहा है। उन्हें सख़्त सज़ा कब मिलेगी? https://t.co/h4dx3vf3M0
दिल्ली CM रेखा गुप्ता ने संक्षिप्त परिचय दिया
अरविंद केजरीवाल जी,
46 वर्षीय श्री नितिन नवीन जी, विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल, भारतीय जनता पार्टी, के सबसे कम आयु में नेतृत्व करने वाले राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। उन्हें बिहार की बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र का लगातार चार बार प्रतिनिधित्व करने का गौरव प्राप्त है। युवा मोर्चा के… https://t.co/dkZ9XsKiAU
स्वाति मालीवाल ने केजरीवाल से ही पूछ लिया- आप हो कौन?
केजरीवाल जी, आज हर पंजाबी आपसे यही सवाल पूछ रहा है - आप हो कौन?
पंजाब के हर उद्घाटन में अपना नाम CM से ऊपर, पंजाब के टैक्स के पैसों पर उड़ने वाले प्राइवेट जेट से पूरे देश में प्रचार करते हो, पंजाब के सभी मंत्रियों के ऊपर अपने दिल्ली के चेले बिठा दिये। पर्दे के पीछे से पूरी… https://t.co/4t2Q5BsTpu
दिल्ली के मंत्री परवेश सिंह का बयान
राष्ट्रीय अध्यक्ष तो बहुत बड़ी बात है , मैं याद हूँ की नहीं ? https://t.co/ehYODyGHJl
दिल्ली के मंत्री कपिल मिश्रा का बयान
दारू के नशे में कुछ ऐसे डूबे AAP
बाप से ही पूछ बैठे कौन हैं आप https://t.co/YFmU0RV99b