पुलिस ने कमानीदार चाकू रखने के मामले में आरोपी को किया काबू

Police apprehended the accused

Police apprehended the accused

पकड़े गए आरोपी के कब्जे से कमानीदार(बटन से चलने वाला) चाकू बरामद हुआ।

रंजीत शम्मी चंडीगढ़। यूटी पुलिस ने एक युवक से बटन से चलने वाला कमानीदार चाकू किया है।पकड़े गए आरोपी की पहचान गांव दरिया के रहने वाले 39 वर्षीय संदीप कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से कमानीदार बटन वाला चाकू बरामद किया है। जानकारी के अनुसार यह मामला गांव दरिया चौकी में तैनात हेड कांस्टेबल इंदर पाल की शिकायत पर दर्ज किया गया है।इसमें उन्होंने बताया कि 05 जुलाई.2026 को शाम करीब 7:50 बजे वह एक पुलिस पार्टी के साथ, पुलिस पोस्ट दरिया, चंडीगढ़ के इलाके में पेट्रोलिंग ड्यूटी पर थे। पेट्रोलिंग के दौरान, जब पुलिस पार्टी गांव दरिया में श्मशान घाट के सामने पार्किंग एरिया में पहुंची, तो उन्होंने एक आदमी को शक की हालत में घूमते हुए देखा और उसे हिरासत में लिया। पूछताछ करने पर, उसने अपनी पहचान संदीप कुमार बताई। तलाशी लेने पर, उसके पास से एक कमानीदार (बटन वाला) चाकू मिला, जिसका वह कोई वैलिड लाइसेंस या परमिट नहीं दिखा सका। पकड़े गए आरोपी को पुलिस ने जिला अदालत में पेश किया। अदालत ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपी के खिलाफ पहले भी तीन अलग अलग मामले दर्ज पाए गए है।