पंचकूला में बारिश का कहर: सेक्टर-23 में कार तैरती नजर आई, धक्का लगाकर निकाली

Rain havoc in Panchkula

Rain havoc in Panchkula

पंचकूला : Rain havoc in Panchkula: पंचकूला में हुई तेज बरसात के बाद शहर में जलभराव की समस्या विकराल रूप ले चुकी है। सेक्टर-23 से सामने आए वीडियो में एक कार बारिश के पानी में तैरती हुई नजर आ रही है।

जानकारी के अनुसार भारी जलभराव के कारण गाड़ी बीच रास्ते में ही बंद हो गई। पानी का स्तर इतना बढ़ गया था कि गाड़ी आगे नहीं बढ़ पाई। मौके पर मौजूद लोगों ने मिलकर धक्का लगाकर गाड़ी को बाहर निकाला।

स्थानीय निवासियों का कहना है कि हर बारिश में सेक्टर-23 की यही हालत होती है। नालों की सफाई न होने और ड्रेनेज सिस्टम फेल होने के कारण सड़कों पर पानी भर जाता है।

प्रशासन से मांग है कि मानसून से पहले नालों की सफाई और जलनिकासी की उचित व्यवस्था की जाए, ताकि लोगों को इस तरह की परेशानी न झेलनी पड़े।