पंचकुला के सेक्टर 6 की सड़क पर होते है गलत तरह से वाहन खड़े। पुलिस प्रशासन चुप

Vehicles are parked improperly on the road in Sector 6

Vehicles are parked improperly on the road in Sector 6

Panchkula: पंचकुला के सेक्टर 6 के काफी मात्रा में हरियाणा के सभी सरकारी ऑफिस के चलते लोग सड़कों पर वाहन लगाने पर मजबूर है। पर इसके चलते पुलिस भी उन गाड़ियों के चलान न करने पर मजबूर है। क्योंकि हरियाणा के सभी हेडक्वार्टर सेक्टर 6 में है। और वही पर हरियाणा से सभी नागरिक अपनी समस्या लेकर आते है। ऑफिस के अंदर पार्किंग न मिलने की वजह से लोग सेक्टर 6 की सड़क पर वाहन खड़े करने पर मजबूर है। इसी के चलते ट्रैफिक पुलिस उन गाड़ियों के चलान के बजाए उन गाड़ियों को साइड लगवाने पर मजबूर दिखाई देते है।  

पुलिस का क्या कहना जब इस मामले को लेकर एसीपी ट्रैफिक सुरिंदर डोडी से बात की गई तो उनका कहना है। की यह मामला मेरे संज्ञान में है। और जल्द ही इस मामले का हल किया जाएगा।