हरियाणा सीएम ने दिवाली से पहले कैबिनेट बैठक बुलाई; इस तारीख को दिल्ली में होगी, नायब सैनी शताब्दी ट्रेन में चंडीगढ़ से दिल्ली गए

CM Nayab Saini Haryana Cabinet Meeting Before Diwali 2025

CM Nayab Saini Haryana Cabinet Meeting Before Diwali 2025

Haryana Cabinet Meeting: दिवाली से पहले हरियाणा सीएम नायब सैनी ने कैबिनेट की अहम बैठक बुलाई है। वहीं इस बार कैबिनेट की बैठक चंडीगढ़ या पंचकूला की बजाय दिल्ली में होगी। सीएम सैनी की अध्यक्षता में 9 अक्तूबर को सुबह 11 बजे नई दिल्ली स्थित हरियाणा भवन में कैबिनेट की बैठक रखी गई है। दिवाली से पूर्व होने जा रही हरियाणा कैबिनेट की यह बैठक काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। बैठक में हरियाणा और लोगों से जुड़े बड़े फैसलों पर मुहर लग सकती है।

Haryana Cabinet Meeting

नायब सैनी शताब्दी ट्रेन में चंडीगढ़ से दिल्ली गए

वहीं आज रविवार को सीएम नायब सैनी चंडीगढ़ से दिल्ली के लिए रवाना हुए तो उन्होंने गाड़ी या हेलीकॉप्टर में यात्रा नहीं की बल्कि चंडीगढ़ से दिल्ली जाने के लिए उन्होंने शताब्दी एक्सप्रेस में यात्रा की। सीएम सैनी ने सोशल मीडिया पर शताब्दी में अपनी यात्रा की तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट कीं और लिखा, ''चंडीगढ़ से नई दिल्ली की ओर प्रस्थान! तेजी से आधुनिकीकरण के पथ पर दौड़ रही भारतीय रेल की एक और शानदार यात्रा...''

इंडस्ट्रियल जोन के रूप में उभर रहा हरियाणा- CM