BREAKING
IPS पुष्पेंद्र कुमार को चंडीगढ़ DGP का चार्ज; मई में दिल्ली से ट्रांसफर होकर चंडीगढ़ पुलिस के IG बने थे, गृह मंत्रालय ने की नियुक्ति साड़ी-ब्लाउज और मंगलसूत्र पहने पकड़ा गया बदमाश; पुलिस से बचने के लिए महिला बना, घूंघट के अंदर से इशारा कर चकमा देता रहा ईरान पर इजरायल का बड़ा साइबर अटैक; टीवी पर महिलाओं के वीडियो चलाए गए, जंग के बीच इजरायली टीम ने सैटेलाइट सिग्नल को किया हैक IAS श्रीनिवास अब हरियाणा के नए मुख्य निर्वाचन अधिकारी; पंकज अग्रवाल की जगह लेंगे, अभी ऊर्जा विभाग के सचिव, देखिए ऑर्डर प्रेमी के साथ पत्नी को पकड़ा, पति ने काट दी नाक; मिलने जाते समय चुपके से पीछे-पीछे पहुंचा, हमले में महिला गंभीर रूप से घायल

हरियाणा में JJP प्रमुख अजय चौटाला की गाड़ी का एक्सीडेंट; पत्नी नैना चौटाला संग चंडीगढ़ आ रहे थे, नील गाय के सामने आने से हादसा

JJP Chief Ajay Singh Chautala Car Met With Accident Haryana News

JJP Chief Ajay Singh Chautala Car Met With Accident Haryana News

Ajay Chautala Car Accident: हरियाणा में जननायक जनता पार्टी (JJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व सांसद अजय सिंह चौटाला की गाड़ी का एक्सीडेंट हुआ है। बताया जा रहा है कि, चौटाला अपनी विधायक पत्नी नैना चौटाला के साथ चंडीगढ़ आ रहे थे। इस बीच कलायत के पास अचानक एक नील गाय उनकी गाड़ी के सामने आ गई। जिसके बाद उनकी गाड़ी हादसे का शिकार हो गई।

हालांकि, इस हादसे में अजय चौटाला और नैना चौटाला बाल-बाल बच गए और दोनों ही पूरी तरह से सुरक्षित हैं। हादसे में चौटाला के अलावा और किसी के भी घायल या हताहत होने की सूचना नहीं है।

लेकिन जानकारी मिल रही है कि इस हादसे में नील गाय की मौत हो गई है। हादसे के बाद का वीडियो सामने आया है। जिसमें देखा जा सकता है कि हादसे के बाद अजय चौटाला अपने पूरे काफिले के साथ मौके पर ही रुके हुए हैं। वहीं उनकी गाड़ी का अगला शीशा क्षतिग्रस्त दिख रहा है और साइड से भी गाड़ी को नुकसान पहुंचा है। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ भी लगी हुई है।

पूर्व CM ओपी चौटाला के बेटे हैं अजय सिंह चौटाला

अजय सिंह चौटाला, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और इनेलो सुप्रीमो ओम प्रकाश चौटाला के बड़े बेटे हैं। साथ ही वह हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के पिता हैं। अजय सिंह चौटाला इस समय जननायक जनता पार्टी (JJP) प्रमुख की भूमिका संभाल रहे हैं।

पारिवारिक विवाद और इनेलो से टूटकर अजय सिंह चौटाला और दुष्यंत चौटाला ने अपनी अलग पार्टी बनाई थी और बीजेपी के साथ हाथ मिलाया था। जेजेपी ने बीजेपी के साथ मनोहर लाल के नेतृत्व में गठबंधित सरकार चलाने में भूमिका निभाई। हालांकि, इस साल लोकसभा चुनाव के पहले दोनों पार्टियों में गठबंधन टूट गया था।

हादसे का वीडियो