Haryana Vidhansabha Winter Session Dates Change

हरियाणा विधानसभा के शीतकालीन सत्र में बड़ा बदलाव; अब 22 दिसंबर से नहीं, इस तारीख से होगी सत्र की शुरुवात

Haryana Vidhansabha Winter Session Dates Change

Haryana Vidhansabha Winter Session Dates Change

Haryana Vidhansabha Winter Session Dates Change : हरियाणा विधानसभा के शीतकालीन सत्र-2022 में बड़ा बदलाव किया गया है| सत्र की शुरुआत अब 22 दिसंबर से नहीं होगी| नए फैसले के मुताबिक, शीतकालीन सत्र को अब 22 दिसंबर की जगह 26 दिसंबर से शुरू किया जाएगा| ज्ञात रहे कि, बीते वीरवार को हरियाणा सरकार की कैबिनट बैठक में 22 दिसंबर से शीतकालीन सत्र शुरू करने का फैसला हुआ था| लेकिन अब इस फैसले को वापिस ले लिया गया है|  

हरियाणा विधानसभा के शीतकालीन सत्र में बदलाव क्यों?

मिली जानकारी के अनुसार, कांग्रेस की भारत जोड़ों यात्रा के चलते हरियाणा विधानसभा के शीतकालीन सत्र (Haryana Vidhansabha Winter Session 2022) में बदलाव का फैसला लिया गया है| बताया जाता है कि, हरियाणा के पूर्व सीएम भूपिंदर सिंह हुड्डा ने सीएम खट्टर से सत्र में बदलाव की बातचीत की|

भूपिंदर सिंह हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस की भारत जोड़ों यात्रा 21 दिसम्बर से हरियाणा में प्रवेश कर रही है और 23 दिसम्बर तक हरियाणा कांग्रेस के सभी नेता और विधायक यात्रा में व्यस्त रहेंगे| ऐसे में शीतकालीन सत्र की तारीख आगे बढ़ाई जाए|