Haryana to Refund ₹1 Lakh Security
BREAKING
दो दिवसीय दौरे पर देहरादून पहुंचे केसी वेणुगोपाल, जिला एवं महानगर अध्यक्षों के साथ कर रहे बैठक महाराष्ट्र में सैकड़ों LPG सिलेंडर नदी में बहे, वीडियो; भीषण बारिश से पातालगंगा में विकराल बाढ़, पानी के तेज बहाव में डूब गया प्लांट पंचकूला में दर्दनाक हादसा; पार्क में खेल रहे 4 साल के मासूम की करंट लगने से मौत, परिजनों में मचा हाहाकार, लोगों में भारी गुस्सा स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया के पूर्व एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर को स्पोर्ट्स एडमिनिस्ट्रेशन में एक्सीलेंस अवॉर्ड से सम्मानित सुहागरात के कमरे की तरह ट्रेन के AC केबिन को सजाया; VIDEO सामने आने पर रेलवे का बड़ा एक्शन, जारी किया यह बयान

हरियाणा में ड्रोन धारक किसानों को बड़ी राहत, ₹1 लाख सिक्योरिटी होगी वापस; ड्रोन पर मिलेगा पूरा मालिकाना हक

farmr

Haryana to Refund ₹1 Lakh Security

खेती में आधुनिक तकनीक को बढ़ावा देने और किसानों के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने के उद्देश्य से हरियाणा सरकार ने ड्रोन धारक किसानों को बड़ी राहत देने का फैसला किया है। सरकार अब ड्रोन लेने के समय जमा कराई गई 1 लाख रुपये की सिक्योरिटी राशि वापस करेगी, जिसके बाद लाभार्थियों को ड्रोन पर पूर्ण मालिकाना हक मिल जाएगा।

करीब तीन वर्ष पहले प्रदेश के 78 किसानों को इफ्को (IFFCO) के माध्यम से एक-एक लाख रुपये की सिक्योरिटी जमा कराने के बाद कृषि ड्रोन उपलब्ध कराए गए थे। तब से ये किसान अन्य किसानों के खेतों में ड्रोन के जरिए कीटनाशक और उर्वरकों का छिड़काव कर आय अर्जित कर रहे हैं।

अब तक ये ड्रोन संचालक 58 हजार एकड़ से अधिक कृषि भूमि पर छिड़काव कर चुके हैं, जिससे न केवल उनकी आय बढ़ी है बल्कि अन्य किसानों को भी आधुनिक कृषि सेवाओं का लाभ मिला है।

सरकार ने निर्णय लिया है कि 30 हजार एकड़ या उससे अधिक क्षेत्र में सफलतापूर्वक छिड़काव करने वाले ड्रोन धारकों को सिक्योरिटी राशि वापस की जाएगी। इसके बाद ड्रोन पूरी तरह उनके स्वामित्व में आ जाएगा।

इसके लिए ड्रोन संचालकों को अपने कार्य का रिकॉर्ड लगातार डेटा पोर्टल पर अपडेट करना होगा, जिसके आधार पर पात्रता तय की जाएगी।

इसके अलावा, सरकार की ड्रोन दीदी योजना के तहत प्रदेश की 22 महिलाएं भी कृषि ड्रोन का संचालन कर स्वरोजगार के माध्यम से आय अर्जित कर रही हैं।