Haryana Sonipat Gas Leak News

हरियाणा ब्रेकिंग: सोनीपत में यहां गैस रिसाव की घटना, महिलाओं की हुई यह हालत... देखें खबर

Haryana Sonipat Gas Leak News

Haryana Sonipat Gas Leak News

हरियाणा (Haryana) से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है| प्रदेश के सोनीपत जिले (Sonipat) में हुंडई मेटल नाम की एक कंपनी में गैस रिसाव (Gas Leak) की घटना की जानकारी मिली है| हालांकि, घटना के बारे में ज्यादा जानकारी अभी नहीं मिल सकी है| अभी इतना पता चल पाया है कि सोनीपत के गन्नौर (Ganaur) के नजदीक पांची गुजरान इलाके में स्थित इस हुंडई मेटल कम्पनी में सुबह अचानक गैस का रिसाव हुआ| इस दौरान 15 से 20 महिलाएं बेहोश हो गईं| बताया जा रहा है कि इस घटना के बाद पुलिस-प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची हुई है और स्थिति का जायजा लेते हुए आगे की कार्रवाई कर रही है|

यह खबर अभी ब्रेकिंग न्यूज है, इस बारे में जैसे ही विस्तृत जानकारी हमें मिलती है, हम आपतक पहुचायेंगे, अधिक जानकारी के साथ यह खबर अपडेट हो जाएगी, इसलिए लिंक को रिफ्रेश करते रहें...