Haryana Schools Holidays: हरियाणा सरकार का फैसला, भाई दूज पर राज्य के सभी स्कूलों को बंद रखने का आदेश
BREAKING
शिमला में कांग्रेस का प्रदर्शन, CM सुक्खू बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार, राहुल-प्रियंका की हिरासत का किया विरोध राहुल गांधी और प्रियंका की हिरासत पर कांग्रेस का हमला, कुलदीप राठौर बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही, कांगड़ा के शाहपुर में छह मकान बहे, कई परिवारों ने भागकर बचाई जान कश्मीर में लगातार बारिश से बिगड़े हालात, सुखनाग नदी उफान पर, कई इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन से भारी नुकसान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने मुरथल शक्ति केंद्र पर कार्यकर्ताओं के साथ किया सहभोज, सरल पोर्टल, बूथ सशक्तिकरण पर दिया जोर

Haryana Schools Holidays: हरियाणा सरकार का फैसला, इस दिन राज्य के सभी स्कूलों को बंद रखने का आदेश

Haryana Schools Holiday On Bhai Dooj

Haryana Schools Holiday On Bhai Dooj

Haryana Schools Holidays : हरियाणा सरकार ने दिवाली (Diwali) के अलावा 'भाई दूज' (Bhai Dooj) के मौके पर भी राज्य के सभी स्कूलों को बंद रखने का फरमान सुना दिया है| यानि 'भाई दूज' के दिन हरियाणा में सभी सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त और निजी स्कूलों में सरकारी छुट्टी रहेगी| हरियाणा सरकार ने 27 अक्तूबर को भाई दूज की सरकारी छुट्टी घोषित की है|

Haryana Schools Holiday On Bhai Dooj
Haryana Schools Holiday On Bhai Dooj

दरअसल, इस बार 26 और 27 दोनों तारीखों में भाई दूज का त्योहार मनाया जा रहा है| हालांकि, ज्यादातर लोग उदया तिथि के चलते 27 अक्तूबर को ही भाई दूज मनाएंगे| भाई दूज का त्योहार दिवाली के बाद द्वितीया तिथि को मनाया जाता है| रक्षाबंधन की तरह भाई दूज का पर्व भी भाई-बहन को समर्पित है|

भाई दूज पर बहनें अपने भाई को रक्षाबंधन की तरह राखी तो नहीं बांधती लेकिन तिलक करती हैं और लंबी उम्र की कामना करती हैं| वहीं भाई बहनों को उपहार देते हैं| पौराणिक कथाओं के अनुसार इस त्योहार को मनाने के पीछे मृत्यु के देवता यमराज और उनकी बहन यमुना की कहानी बताई जाती है| इसलिए इस दिन यमराज और यमुना की पूजा का भी प्रावधान है|

पांच दिन में पूरा होता है दिवाली का त्योहार

मालूम रहे कि, दिवाली का त्योहार पूरे पांच दिन में पूरा होता है| पहले धनतेरस, नर्क चौदस, दिवाली, गोवर्धन पूजा और फिर आखिरी में भाई दूजा और इसी के साथ दिवाली के इस बड़े त्योहार की समाप्ति हो जाती है|