साइक्लिंग में हरियाणा की वृंदा यादव ने जीता पहला स्वर्ण पदक

साइक्लिंग में हरियाणा की वृंदा यादव ने जीता पहला स्वर्ण पदक

साइक्लिंग में हरियाणा की वृंदा यादव ने जीता पहला स्वर्ण पदक

साइक्लिंग में हरियाणा की वृंदा यादव ने जीता पहला स्वर्ण पदक

पदक तालिका में  हरियाणा 8 पदकों के साथ पहले स्थान पर
 
खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021 में देसी खेलों की भी धूम

गतका में महाराष्ट के दस वर्षीय ऋषिकेश सा बने - छोटा पैकेट बड़ा धमाका
 

पंचकूला, 5 जून - हरियाणा के पंचकूला में चल रहे खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021 के दूसरे राउंड के मुकाबले शुरु होने के साथ ही खेलोंं का रोमांच चरम सीमा पर पहुंचने लगा है। एक ओर जहां बेहतर इन्फ्रास्टक्चर से सुसज्जित ताऊ  देवी लाल खेल स्टेडियम में खिलाड़ी अपने बेहतर खेल का प्रदर्षन कर दर्शकों को प्रत्येक गेम में आकर्षित कर रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर देसी खेलों की भी इनमें धूम देखने का मिल रही है।

गतका व थांग-ता व योगासन भी बन रहे है दर्शकों की पसंद
गतका में महाराष्ट के दस वर्षीय ऋषिकेश जब आंध्रप्रदेश के मुपीना विक से मुकाबला कर रहे थे तो इसे देखकर दर्शकों ने खूब ताली बटोरी। खेल खत्म होने के बाद तकनीकी कमेटी के आयोजकों व खेल एंकर ने ऋषिकेश को दर्शक दीर्घा के नजदीक लाकर नाम व आयु पूछी तो दर्षकों ने छोटा पैकेट बड़ा धमाका कह कर उसकी होसला अफजाई की व दर्शकों में से कईयों ने उठकर उसे आर्शीवाद व डाइट मनी के रूप में पैसे भी दिए। लडक़ों की गतका में पंजाब की टीम ने दिल्ली पर 54-29 अंकों से तथा आंध्रप्रदेश ने महाराष्ट्र को 57-53 अंकों से जीत हासिल की।

थांग-ता में हरियाणा को 3 मेडल
थांग-ता में 56 किलोग्राम भार वर्ग में हरियाणा के आर्यन ने रजत पदक तो वहीं 60 किलोग्राम भार वर्ग में अंकित ने कांस्य पदक जीता। लड़कियों की टीम से 52 किलोग्राम भार वर्ग में ममता ने भी कांस्य पदक जीता।  

साइक्लिंग में पहला स्वर्ण पदक हरियाणा को  

दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम में खेलो इंडिया गेम्स-2021 की चल रही साइक्लिंग प्रतियोगिताओं के मुकाबलों में लड़कियों की टीम से आज वृंदा यादव ने हरियाणा को पहला स्वर्ण पदक जीत कर हरियाणा के खिलाडिय़ों के लिए पदक जीतने के अच्छे संकेत दिए हैं। नीरत कुुमार ने 1 किलोमीटर साईकलिंग में कांस्य पदक तथा ममता ने माउंटेनियर साईकिल में 500 मीटर में कांस्य पदक जीता।

हरियाणा ने योगासन व आर्टिस्टिक में जीते 2 रजत पदक
 
योगासन में हरियाणा के दिपांषु ने रजत पदक तथा आर्टिस्टिक बॉयज युगल में सागर रंगा व जीतू ने रजत पदक जीता।
इसी प्रकार, लड़कियों की कबड्डी में राजस्थान ने पंजाब को 31-23 अंकों से हराया। वॉलीबॉल की लड़कियों के कड़े मुकाबले में तमिलनाडु ने केरल को 25-23, 25-22, 25-15 और 25-21 अंकों से हराया। इसी प्रकार, लडक़ों के वॉलीबॉल में छतीसगढ़ व गुजरात में भी लगातार 2 घंटे मैच चला और गुजरात ने छतीसगढ़ को 25-18, 25-22, 25-21 से हराया।