Haryana Rajya Sabha Polls: CM Nayab Singh Saini

अभय चोटाला की प्रेस कॉन्फ्रेंस, इनेलो ने किया वोटिंग का बहिष्कार

undefined

Haryana Rajya Sabha Polls: CM Nayab Singh Saini

"हरियाणा की दो राज्यसभा सीटों के लिए विधानसभा के कमेटी रूम में वोटिंग चल रही है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पहला वोट डाला। दोपहर डेढ़ बजे तक करीब 70 वोट पोल होने की जानकारी बाहर आई। चुनाव में इनेलो विधायक वोट नहीं करेंगे। आधिकारिक जानकारी के लिए 3 बजे पीसी रखी है।"

"वहीं, 4 वोट रिजेक्ट होने की भी चर्चा है, जिसपर कांग्रेस विधायक अशोक अरोड़ा बोले- अभी कैसे कह सकते हैं। अभी वोटिंग चल रही है। कांग्रेस के सभी वोट डल गए हैं।"

"CM सैनी के पॉलिटिकल सचिव तरुण भंडारी के साथ नारायणगढ़ से कांग्रेस विधायक शैली चौधरी विधानसभा गेट से बाहर निकलती दिखीं। पुन्हाना से कांग्रेस विधायक मोहम्मद इलियास वोटिंग के बाद सीएम नायब सैनी से मिले। शाम 4 बजे तक वोटिंग होनी है। 5 बजे काउंटिंग शुरू होगी।"

"भाजपा ने संजय भाटिया और कांग्रेस ने कर्मवीर बौद्ध को उम्मीदवार बनाया है। भाजपा नेता सतीश नांदल निर्दलीय उतरे हैं। सभी 90 विधायक वोट डालते हैं, तो जीत के लिए 31 कोटा वोट चाहिए। क्रॉस वोटिंग या वोद रद्द होने पर ही निर्दलीय को फायदा होगा। नहीं तो भाजपा-कांग्रेस को एक सीट आना तय है।"