Haryana Minister Sandeep Singh Case Updates: हरियाणा के खेल मंत्री रहे संदीप सिंह पर चंडीगढ़ पुलिस का शिकंजा, 7 घंटे तक पूछताछ

हरियाणा के खेल मंत्री रहे संदीप सिंह पर चंडीगढ़ पुलिस का शिकंजा; देखें क्या है अपडेट? वकील ने दी यह जानकारी

Haryana Minister Sandeep Singh Case Updates

Haryana Minister Sandeep Singh Case Updates

Haryana Minister Sandeep Singh Case Updates : हरियाणा के खेल मंत्री रहते संदीप सिंह पर एक महिला कोच के साथ छेड़छाड़ और उत्पीड़न के आरोप लगे हैं। उक्त महिला कोच ने खुद चंडीगढ़ पुलिस में इस संबंध में शिकायत दर्ज करवाई है। जिसके बाद अब चंडीगढ़ पुलिस इस पूरे मामले को लेकर गहनता से जांच में जुटी हुई है। चंडीगढ़ पुलिस की एक स्पेशल टीम इस मामले को हैंडल कर रही है।

वहीं, मामले में अब बड़ा अपडेट यह है कि चंडीगढ़ पुलिस ने संदीप सिंह से करीब 7 घंटे तक पूछताछ की है और विभिन्न सवालों के साथ उनके बयान दर्ज किए गए हैं। इसके अलावा चंडीगढ़ पुलिस ने संदीप सिंह के दो मोबाइल भी जब्त कर लिए हैं। वहीं पूछताक्ष में संदीप सिंह ने कुछ दस्तावेज भी पुलिस को सौंपे हैं। बतादें कि, यह सारी जानकारी संदीप सिंह के वकील दीपक सभरवाल ने दी है। वकील दीपक सभरवाल ने कहा कि, संदीप सिंह मामले को लेकर निष्पक्ष जांच चाहते हैं और इसीलिए वह पूछताक्ष में पूरा सहयोग कर रहे हैं।

चंडीगढ़ पुलिस ने महिला कोच से की पूछताक्ष

बतादें कि, संदीप सिंह से पहले चंडीगढ़ पुलिस महिला कोच से पूछताक्ष कर चुकी है। चंडीगढ़ पुलिस ने महिला कोच से भी करीब आठ घटें तक पूछताक्ष की थी और उसके बयान दर्ज किए गए थे। पुलिस के सामने महिला कोच ने संदीप सिंह को लेकर चौंकाने वाली कई बातें बताईं थीं।

संदीप सिंह बोले- सब बेबुनियाद

संदीप सिंह लगातार इस पूरे मामले को बेबुनियाद बता रहे हैं। संदीप सिंह कहना है कि उनपर लगे सभी आरोप बेबुनियाद हैं। उनकी छवि खराब करने की कोशिश की जा रही है। ध्यान रहे कि, महिला कोच द्वारा आरोप लगाए जाने के बाद संदीप सिंह ने 1 जनवरी को खुद से खेल मंत्री का पद छोड़ने की बात कही थी। उन्होंने कहा था कि, वह खेल मंत्री का पद सीएम को सौंप रहे हैं। हालांकि, कुछ दिन बाद सीएम मनोहर लाल ने संदीप सिंह को खेल मंत्री पद से हटाए जाने की बात कही थी।

सीएम खट्टर ने कहा था कि, हम पूरे मामले की निष्पक्ष जांच चाहते हैं। मामले की निष्पक्ष जांच हो इसलिए संदीप सिंह को खेल मंत्री के पद से हटा दिया गया है। संदीप सिंह खेल विभाग के मंत्री नहीं रहेंगे। सीएम खट्टर का कहना था कि, महिला कोच ने जो अनर्गल आरोप लगाए हैं। उनकी जांच की जा रही है। आरोप लगाने से कोई दोषी साबित नहीं होता। पुलिस आरोपों की छानबीन करती है और इसके बाद ही यह सिद्ध होता है कि जो आरोप लगाए गए हैं वह सही हैं या नहीं। इसलिए जब चंडीगढ़ पुलिस जांच कर रही है तो उसके बाद जो भी रिपोर्ट सामने आएगी। उसके हिसाब से कार्रवाई की जाएगी।

महिला कोच के संदीप सिंह पर क्या आरोप?

दरअसल, महिला कोच ने संदीप सिंह पर छेड़छाड़ और उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। महिला कोच का कहना है कि, संदीप सिंह उससे अश्लील बातें करते थे और उसे बुरी नजरों से देखते थे। संदीप सिंह ने कई बार उसे गलत तरीके से छूने की कोशिश भी की।

यह पढ़ें- हरियाणा के मंत्री संदीप सिंह पर CM खट्टर का बड़ा बयान आया; मनोहर लाल बोले- पद से हटा दिया है... हम कार्रवाई करेंगे